जौनपुर 10 नवंबर (आरएनएस )। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल साइंसेज फॉर स्टडी एंड रिसर्च में भौतिकी विषय के अंतर्गत डॉक्टर ऑफ साइंस (डी0एससी0) की उपाधि हेतु डॉ. मुकेश कुमार झोपे, एडिशनल प्रोफेसर (चिकित्सा भौतिकी), राज्य कैंसर संस्थान, इंदिरा गांधी चिकित्सा संस्थान, शेखपुरा, पटना की सार्वजनिक मौखिक परीक्षा सोमवार को संपन्न हुई।इस अवसर पर डॉ. झोपे ने अपने शोध कार्य सिर और गर्दन के कैंसर में तीव्रता-संग्राहक और तीव्र आर्क विकिरण वितरण के भौतिक और डोसिमेट्रिक पहलुओं का अध्ययनरू एक संभावित अध्ययन पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उनके अध्ययन में दो उन्नत विकिरण तकनीकों, तीव्रता-संग्राहक विकिरण चिकित्सा और तीव्र आर्कध्वॉल्यूमेट्रिक मॉड्यूलेटेड आर्क थेरेपी का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया।मौखिक परीक्षा समिति में प्रो0 अजय कुमार श्रीवास्तव (सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा), प्रो0 नरेन्द्र कुमार सिंह (आरा) तथा सलाहकार प्रो0 देवराज सिंह (रज्जू भैया संस्थान) सहित संस्थान के प्राध्यापकगण और शोधार्थी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. झोपे के प्रस्तुतिकरण, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण, डोजिमेट्रिक पैरामीटर्स की समझ तथा मरीज-विशिष्ट विकिरण सत्यापन तकनीकों की सराहना की।समिति ने उनके उत्कृष्ट शोध, गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन एवं वैज्ञानिक प्रस्तुतियों को ध्यान में रखते हुए डॉ. झोपे को डी0एससी0 (भौतिकी) की उपाधि प्रदान करने की संस्तुति की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

