जौनपुर 10 नवंबर (आरएनएस )। लाइनबाजार थाने के पास जमीन के एक मामले में सुलह नही करने पर विपक्षी ने एक व्यक्ति और उसके वकील को जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने पीडि़त से तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के महरूपुर गांव निवासी आशीष शुक्ला ने लाइनबाजार आरोप लगाया कि 23 अक्टूबर को उन्हे थाने से एक सिपाही का फोन आया।उसने बताया कि आपके विरूद्ध एक प्रार्थनापत्र पड़ा है।उसी मामले में आशीष शुक्ला अपने रिश्तेदार कमलेश शुक्ल एडवोकेट के साथ थाने पर पहुंचे।आरोप है कि थाना गेट के बाहर ही शिकायतकर्ता आनन्द स्वरूप और उनका पुत्र आलोक रंजन शुक्ला निवासी महरूपुर जमीन के मामले एक सुलहनामा पर हस्ताक्षर करवाना चाहा। जिस पर आशीष शुक्ला के साथ थाने पर गये कमलेश शुक्ल एडवोकेट ने आशीष को सुलह करने से मना कर दिया। बोले जब पुलिस समझौता लिखवायेगी तब करना। जिससे खिन्न होकर आनन्द स्वरूप और आलोक ने आशीष और उनके कमलेश शुक्ल को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि आशीष शुक्ल की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

