जौनपुर 10 नवंबर (आरएनएस )। जफराबाद क्षेत्र के वसीरपुर गांव की एक शादीशुदा दो बच्चों की माँ इंस्टाग्राम चक्कर चलने के बाद घर से भाग गयी। वह अपने छोटे बच्चे को भी लेकर गयी है। वसीरपुर गांव निवासी हिपी लाल ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री सीता देवी की शादी बदलापुर में हुई थी। सीता के दो पुत्र है।बड़ा पुत्र नौ वर्ष तथा दूसरा पांच वर्ष का है।सीता कुछ दिन पहले मायके आयी थी।कुछ दिन पूर्व पड़ोस के एक व्यक्ति के लड़की का देवर शिवम कुमार निवासी इनामीपुर थाना बदलापुर आया था।उससे सीता का इंस्टाग्राम से प्रेम सम्बंध बन गया।कुछ दिन बाद 25 सितंबर को सीता अपने प्रेमी शिवम के साथ घर से छोटे वाले पुत्र को लेकर भाग गई।उसका पति अभी भी पत्नी के आने का इंतजार कर रहा है। पुलिस भी खोजबीन में लगी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

