सोहावल-अयोध्या 10 नवंबर (आरएनएस )। रौनाही थाना क्षेत्र के लखौरी फ्लाई ओवर के पश्चिम हाइवे के उत्तरी सब लेन पर आमने-सामने से आ रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। सोमवार की सुबह हुई इस सड़क दुर्घटना में शेखपुर जाफऱ गांव निवासी मोहम्मद आसिफ उम्र लगभग 20 वर्ष और कांटा गांव निवासी अंबुज उम्र लगभग 22 वर्ष घायल हो गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ पीआरबी पुलिस के जवानों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल भेजा। वहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कार्य वाहक थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। घायलों को इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। मामले की जाँच पड़ताल करायी जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

