-मुख्यमंत्री से लेकर उच्च अधिकारियों तक की गयी ऑनलाइन शिकायत, कार्रवाई की मांग
अयोध्या 10 नवंबर (आरएनएस )। सरकारी कर्मचारी सेवा के दौरान तहसील बीकापुर में अधिकारियों से पैरवी करने का मामले मुख्यमंत्री ऑनलाइन, जिला अधिकारी अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग से शिकायत दर्ज कराकर जांच करके कार्रवाई की मांग की है
बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी राजदेव पुत्र जंगली इंद्रदेव पुत्र राम निरंजन आदि लोगों ने ऑनलाइन शिकायत मुख्यमंत्री जिला अधिकारी अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग अयोध्या के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए भेजे गए शिकायत पत्र में दर्शाया है कि शेरपुर गांव के निवासी हजारीलाल पुत्र चौतू जो राजकीय नलकूप मोटर मैकेनिक है जिनकी नियुक्ति बीकापुर क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों से है जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए स्थानीय कोतवाली तहसील में जाकर उनके विरुद्ध शिकायत कर लोगों को परेशान करने का आरोप है तथा कर्मचारी संगठन का जिला मंत्री होने का भी लाभ लेता है। बीते 3 नवंबर को बीकापुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में उपस्थित होकर उनके सामने पेश होकर शिकायत पत्र दे रहा है इसकी जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराकर यदि ड्यूटी के समय में अपना काम छोड़कर तहसील दिवस में उपस्थित होकर अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है तो उसके खिलाफ विधिक करवाई किए जाने की मांग की है अब देखना है कि दिए गए शिकायत लगाए गए आरोप में कितना सच्चाई है यह जांच के बाद ही दूध का दूध पानी का पानी होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

