प्रयागराज 10 नवंबर (आरएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के प्रयागराज आगमन पर तैयारी को लेकर गंगापार के फूलपुर कस्बे में जिलाध्यक्ष गंगापार अली शेर खान के निवास पर एक बैठक पूर्वांचल महासचिव मोहिबुल हक़ की अध्यक्षता में रखी गई।
बैठक में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का प्रस्तावित प्रयागराज आगमन दिनांक 23 नवंबर रविवार सुबह 11:00 बजे विधानसभा हंडिया के सैदाबाद ब्लॉक इनायत पट्टी में पंचायत चुनाव को लेकर एक सभा राखी गई है। जिसमें प्रयागराज के करीब के ग्यारह जिले से पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे ।प्रदेश पूर्वांचल के पदाधिकारीयों के साथ महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद ने मशविरा में अपनी बात रखी।
बैठक में मुखरूप से सैय्यद मोहम्मद मुन्तजऱ, कुरैश अहमद जाफरी, मोहम्मद उस्मान,फैसल वारसी, मोहम्मद अली, सफदर अंसारी,आफताब अंसारी,हादी अंसारी, रियाजुल हक चौधरी, शकील अंसारी, अनिल यादव, मुश्ताक अहमद, मंजूर अहमद, कमलेश कुमार गौतम,क्षविनोद कुमार गौतम, मोहम्मद नईम अंसारी, फहीम अहमद,सैय्यद जुलकर नैन, हसीन अहमद, सैफुल्लाह, मुमताज़ अहमद, निजामुद्दीन, राशिद खान आदि लोग उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

