प्रयागराज 10 नवंबर (आरएनएस)। प्रयागराज में भू माफिया के चंगुल से एक सेवानिवृत्त सैनिक की भूमि मुक्त कराई है।
विष्णापुरी कॉलोनी में पूर्व सैनिक राजेश्वर शर्मा ने अपनी पत्नी सीमा शर्मा के नाम वर्ष 2008 में आराजी संख्या 304 में रजिस्ट्री कराई थी जिस पर मार्च 2025 में भू माफिया ने फर्जी रजिस्ट्री करा कर कब्जा कर लिया था। पूर्व सैनिक ने कब्जा मुक्त कराने हेतु जिला सैनिक बंधु बैठक में आवेदन किया ,आई जी आर एस में आवेदन किया तथा एसडीएम सदर प्रयागराज व अन्य संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर पत्र व्यवहार करता रहा अंततह पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रमोद कुमार शुक्ला एवं उनके संगठन के लोगों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से निवेदन किया कि सैनिक सीमा में रहकर समाज को सुरक्षित रखता है परंतु समाज में उसकी और उसके संपत्ति की रक्षा प्रशासन पर निहित है।
इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एस डी एम सदर अभिषेक सिंह अपनी राजस्व टीम के साथ मौके पर जांच करते हुए पूर्व सैनिक के निवेदन को सही पाया और भू माफिया से पूर्व सैनिक की अवैध कब्जा हुई जमीन को खाली कराया जिसके लिए पूर्व सैनिकों ने खुशी जाहिर कर प्रशासन की प्रशंसा किया तथा जिलाधिकारी सदर तहसील टीम को बधाई दिया।
बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व सैनिक राजेश्वर शर्मा, प्रमोद कुमार शुक्ला श्रीराम शिवहरे, श्याम सुंदर सिंह पटेल ,भरत लाल सिंह, राकेश सिंह, सुरेंद्र यादव ,अशोक दुबे, राकेश शुक्ला , यू के मिश्रा, पुरुषोत्तम शुक्ला, त्रिवेणी वर्मा, डॉक्टर मानसिंह ,विजय सिंह आदि बड़ी संख्या में विष्णापुरी कॉलोनी के लोग एकजुट होकर आराजी पर पहुंचे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

