प्रयागराज 10 नवंबर (आरएनएस)। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के प्रयागराज के सराफा कारोबारी दिनेश सिंह को एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष एक बार फिर से नियुक्त किया गया है। चार साल पहले भी दिनेश सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
दिनेश सिंह ने बताया कि आईबीजेए के नार्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी की ओर से उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। दिनेश सिंह प्रयाग ज्वेलर्स एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। दिनेश सिंह ने बताया कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है और वह ज्वेलरी कारोबारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शिता व आधुनिक व्यापारिक व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

