कुशीनगर, 10 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के पटहेरवा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25,000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 122/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित 25,000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त नाजिम पुत्र भूरा साकिन बगीचे छोटे मिया थाना गंज जनपद रामपुर (उ0प्र0) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उ0नि0 सच्चिदानन्द सिंह यादव, का0 आनन्द कुमार यादव, का0 अमित कुमार शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

