आजमगढ़ 10 नवम्बर(आर एन एस)जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू एवं सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत कृषको द्वारा विकास खण्डवार आंवटित लक्ष्य से अधिक समस्त कृषि यंत्रों के बुकिंग को विभागीय पोर्टल ई-लॉटरी के माध्यम से कन्फर्म किये जाने हेतु पूर्व में ही जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति का गठन करते हुए सदस्य नामित किया गया है।उपरोक्त क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है कि दिनांक-11 नवम्बर 2025 को ई-लॉटरी की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में 12:00 बजे से 01:00 बजे के मध्य सम्पन्न करायी जानी है। जिसमें नियत तिथि को संबंधित अधिकारी समय से कृषि यन्त्रों के ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करते हुए ई-लॉटरी सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

