आजमगढ़ ,10 नवम्बर(आर एन एस) ब्लॉक मोहम्मदपुर के गंभीरपुर स्थित पंचायत भवन पर सोमवार को सुबह 10 बजे से किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के किसान आकर अपना अपना रजिस्ट्रेशन कराये।दोपहर 2 बजे तक 26 लोगो ने फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन कराया था। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मोहम्मदपुर के पंचायत भवन गंभीरपुर पर सोमवार को सुबह 10:00 बजे से खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें किसान अपने साथ खेत की खतौनी, आधार कार्ड और आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लाए थे। कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया। दोपहर 2 बजे तक 26 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पूरे जिले में इस समय फार्मर रजिस्ट्री मे रजिस्ट्रेशन का कार्य कैंप लगा लगा कर किया जा रहा है उसी क्रम में आज गंभीरपुर स्थित पंचायत भवन पर कैंप लगाया गया है किसानों के रजिस्ट्रेशन के बाद उनको एक गोल्डन कार्ड का वितरण किया जाएगा जिससे उनको सरकारी लाभ मिलने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी कार्ड को बनवाने के बाद किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के समय सरकार से मुआवजा मिलता है। बीज और खाद की खरीदारी पर सरकार से सब्सिडी भी सरलता से मिलती है। जो किसान अपना फार्मर आईडी पंजीकरण पूरा कर लेते हैं वे सरकारी मंडियों में जाकर अपनी फसल को बेच सकते हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी कृषि रवि कुमार, एडिओ आईएसबी आनंद प्रकाश, पंचायत सचिव प्रताप नारायण सिंह, पंचायत सहायक अनीता यादव, दुर्गेश यादव, विजय प्रकाश मिश्रा, शशिकांत उपाध्याय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

