आजमगढ़ ,10 नवम्बर(आर एन एस) आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहरौड़ा मोहम्मदपुर मे रविवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रवि विश्वकर्मा 23 वर्ष पुत्र संजय विश्वकर्मा निवासी थनौली थाना गंभीरपुर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया रास्ते से गुजर रहें राहगीरों की मदद से उसे गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर लाया गया वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के थनौली गांव निवासी रवि विश्वकर्मा 23 वर्ष पुत्र संजय विश्वकर्मा रविवार को बाइक से आजमगढ़ गया था और वहां से देर रात्रि वापस आ रहा था और वह जैसे ही अपनी बाइक आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहरौड़ा मोहम्मदपुर के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और रोड के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया रोड पर गिरने की वजह से सर में और पैर में गंभीर चोट आ गई। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की मदद से घायल रवि विश्वकर्मा को आनन फानन मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया जहां सर में गंभीर चोट और पैर में फैक्चर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

