0-राज्य में सभी शिक्षकों को पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य
0-शिक्षक संगठनों ने किया विरोध
रायपुर, 13 नवंबर (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शिक्षक पात्रता टीएटी छत्तीसगढ़ में राज्य शैक्षिक और प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एक फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न शिक्षा संगठनों से इस परीक्षा का विरोध किया था, लेकिन न्यायालयीन आदेश के चलते यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। विभिन्न शिक्षा संगठनों का कहना है कि इस परीक्षा में यदि उत्तीर्ण नहीं हुए कई शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। एक अनुमान के अनुसार हजारों शिक्षक बेरोजगार होने की चर्चा है। विभिन्न राज्यों में भी इस परीक्षा का विरोध किया जा रहा है। अलग-अलग राज्यों द्वारा इसके लिए शर्तें तैयार की गई है, ताकि शिक्षकों के भविष्य से कोई खिलवाड़ न हो सके।
संयुक्त संचालक के कुमार द्वारा सूचना के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से 01.02.2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न विषयों के बारे में शिक्षकों से जानकारी ली जाएगी। ज्ञात रहे न्यायालयीन आदेश के चलते क ई शिक्षक बेरोजगार हो गए थे, जिन्हें बाद में प्रयोगशाला सहायक के रूप में नियुक्ति किया गया। आए दिन शिक्षकों के नियुक्ति के लिए मापदंड तैयार किए जाते हैं। जिसके कारण शिक्षक बेरोजगार हो जाते हैं।
आर. शर्मा

