0-दीपक बैज ने ली बैठक, सीईओ को सौंपा ज्ञापन
0-72 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित
0-एसआईआर को लेकर भाजपा के जामवाल ने ली बैठक
रायपुर, 13 नवंबर (आरएनएस)। एसआईआर को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें एसआईआर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज धनेन्द्र साहू, पंकज शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता मिले।
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि आज कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण बैठक हो रही है, जिसमें एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। भाजपा के कार्यालय मंत्री से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने भी संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों से चर्चा की है।
एसआईआर की तिथि बढ़ाई जाए : पंकज शर्मा
कांग्रेस नेता ने कहा कि एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार को एक ज्ञापन देकर एसआईआर की तिथि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह काम सर्तकतापूर्वक किया जाना चाहिए। यह कार्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।
एक करोड़ से अधिक गणना पत्र वितरित
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 01 करोड़ 51 लाख 69 हजार 885 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कि प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या के 72 प्रतिशत से अधिक है। विगत 4 नवम्बर से एसआईआर की शुरूआत के बाद से बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। प्रदेश में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है।
आर. शर्मा

