0-राजधानी में गर्म कपड़ों को खरीदने लोग उमड़े
रायपुर, 13 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अम्बिकापुर, पेण्ड्रारोड, शीतलहर की चपेट में है। राजधानी के विभिन्न स्थानों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए लोगो का हुजूम लग गया है।
मौसम विभाग के डॉ. चन्द्रा से मिली जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री, दुर्ग में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अम्बिकापुर का मैनपाट छत्तीसगढ़ का शिमला कहलाता है। वहीं पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 10.7 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया है।
राजधानी में इस समय तिब्बती बाजार में स्वेटर, मफलन, कार्डिगन एवं जैकेट खरीदने वालों की भीड़ लग गई है। वहीं बच्चों के लिए टोपा आकर्षण का केन्द्र बिन्दू बना हुआ है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है । इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिले, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों में एक दो पैकेट्स में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। 17 नवंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ में ठंड से कुछ राहत मिलने की सम्भावना बन रही है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक वर्षा की सम्भावना नहीं है।
आर. शर्मा
०००

