Login
Author: tarun sardar
कोटद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। हंस कल्चरल सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट का बुधवार सुबह दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही कोटद्वार बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मौके पर आयोजित शोक सभा में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने कहा कि वे हमेशा निर्धनों और असहायों की मदद के लिए तैयार रहते थे, साथ ही फाउंडेशन के माध्यम से निर्धन छात्रों को स्कूल फीस दिलाने का कार्य भी वे लगातार करते थे। उनके असामायिक निधन से समाज के हर वर्ग…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम का 30वां महासमाधि दिवस गुरुवार को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि होंगे। एसआरएचयू जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कहा कि समारोह के दौरान ‘स्वामी राम मानवता पुरस्कार- 2025Ó से सुमंगली सेवा आश्रम, कर्नाटक को सम्मानित किया जाएगा। यह संस्था पिछले लगभग पांच दशकों से समाज के वंचित वर्गों-निर्धन महिलाओं, अनाथ बच्चों, वृद्धजन एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों-की सेवा में समर्पित है। इस उपलब्धि…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। सिल्वर वैल अकेडमी जूनियर हाईस्कूल में उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। बुधवार को बालावाला स्थित सिल्वर वैल अकेडमी जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने किया। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी और उत्तराखंड को देश का सबसे सुंदर और धार्मिक राज्य बताया, जहां तीर्थाटन और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक पोशाक में झूमेलो, थडिया, और पांडव नृत्य…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। रायवाला में गोशाला, नंदी शाला और एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर निर्माण के लिए नगर निगम प्रशासन ने 13 बीघा भूमि का समतलीकरण शुरू कर दिया गया है। तीन दिन के भीतर सभी निर्माण कार्यों का एस्टीमेट तैयार होने का दावा अधिकारियों ने किया है, जिसके बाद यहां निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति को फाइल शासन को भेजी जाएगी। इसमें अभी सुरक्षा दीवार को निर्माण निगम स्तर से ही शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 40 वार्डों में निराश्रित पशुओं की समस्या से निजात के लिए अक्तूबर माह में 13 बीघा राजस्व भूमि हस्तांतरित की…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर शिवपुरी में पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरे एक लोडर वाहन को पकड़ लिया, जबकि चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तलाशी में पुलिस को लोडर से 35 पेटी अवैध शराब मिली। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त लोडर को सीज कर दिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी में मंगलवार की देर रात पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग में जुटी थी। इसी बीच श्रीनगर की ओर से आ रहे लोडर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मियों को देखकर लोडर चालक…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बुधवार को बाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र संसद ने विद्यालय की शिक्षेणतर क्रियाकलापों में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि बाल सभा का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को अपनी रचनात्मक, सांस्कृतिक और अन्य प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। छात्रों में नैतिक मूल्यों को संचारित करना अच्छे आचरण के लिए प्रेरित करना और अनुशासन को बढ़ावा देना है। शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड ने कहा…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र 2025-26 के तहत बुधवार को हवन-यज्ञ के साथ बॉयलर की पूजा कर अग्नि प्रज्जवलति की गई। इसके साथ ही पेराई सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने बताया कि इस सत्र में तीस लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। विधि-विधान से पूजा के बाद अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने पारंपरिक रूप से बॉयलर में अग्नि प्रज्जवलति कर पेराई सत्र की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने ने बताया कि इस वर्ष मिल में पेराई सत्र 21 नवंबर से प्रस्तावित है। उन्होंने कहा…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। परमार्थ निकेतन में दस दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा शिविर का समापन बुधवार को हुआ। शिविर में एक हजार लोगों ने आंखों की जांच करवाई। शिविर में कुल 264 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क किया गया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सेवा ही साधना है। जब हम किसी की दृष्टि लौटाते हैं, तो केवल उसकी आंखें नहीं, उसका विश्वास, उसका भविष्य और उसकी आशा लौटाते हैं। जो व्यक्ति सेवा करता है, वह ईश्वर का कार्य करता है। ऐसे शिविर विश्व बंधुत्व और मानव एकता के सशक्त उदाहरण हैं। यहां चिकित्सा के माध्यम…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बुधवार को वर्ष 2025 बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग प्रथम वर्ष के नए बैच के लिए स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवाभाव का क्षेत्र है और नर्सिंग छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वो अस्पताल में सेवाकाल के दौरान बीमार और पीडि़त लोगों की देखभाल के लिए समर्पित रहें। बुधवार को संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीएससी. (ऑनर्स) नर्सिंग प्रथम वर्ष (बैच 2025) की छात्राओं को अनुशासन और सेवाभाव के प्रति…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत अठूरवाला क्षेत्र के विस्थापन को लेकर मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित टिहरी गेस्ट हाउस में यूकाडा अधिकारियों और अठूरवाला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विस्थापितों के पुनर्वास, मुआवज़े और भूमि आवंटन पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। संघर्ष समिति ने अधिग्रहीत भूमि के बदले प्रत्येक परिवार को ज़मीन देने, सर्किल रेट समान करने, छूटे हुए नौ परिवारों को अधिग्रहण प्रक्रिया में शामिल कर नक्शा स्वीकृति की बाध्यता समाप्त करने की मांग रखी। साथ ही हर वयस्क व्यक्ति को अलग कुटुंब मानकर पुनर्वास देने की…
