Author: tarun sardar

लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय नायकों के योगदान, सामाजिक न्याय, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और खेल अनुभाग की ओर से विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिससे आयोजन गरिमापूर्ण और अनुशासित रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर…

Read More

नोएडा,15 नवंबर (आरएनएस)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने गौतमबुद्ध नगर भ्रमण के दौरान सोमवार देर शाम पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने गौतमबुद्ध नगर, विशेष रूप से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर व्यापक चर्चा करते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। ऊर्जा मंत्री ने साफ कहा कि अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में किसी भी स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने 24म7 लगातार और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों…

Read More

लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को शहर के विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जोन-8 और जोन-7 के विभिन्न स्थलों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता नागरिक सुविधाओं में सुधार, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण है, जिसके लिए सभी विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने होंगे।निरीक्षण की शुरुआत जोन-8 के सेक्टर-19 स्थित पासी चौराहे से हुई, जहाँ आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उन्होंने विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वीरांगना रानी ऊदा देवी की प्रतिमा स्थापना से जुड़े कार्य, मंच निर्माण, साज-सज्जा…

Read More

लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम लखनऊ द्वारा जोन-4 क्षेत्र के भवन स्वामियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी 16 नवंबर 2025, रविवार को एक वृहद गृहकर वसूली एवं कर निर्धारण कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक संचालित होगा। निगम प्रशासन का कहना है कि इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को कर से संबंधित सभी सेवाएँ उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के अपना गृहकर जमा कर सकें और समय पर कर निर्धारण करवा सकें।इस कैंप के माध्यम से भवन स्वामियों…

Read More

प्रयागराज ,15 नवंबर (आरएनएस)। यदुपति सिंघानिया मेमोरियल स्क्वैश ओपन 2025 का आयोजन 17 से 20 नवंबर, तक अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रयागराज में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट भारत के उभरते स्क्वैश खिलाडिय़ों का एक शानदार संगम होगा। यह जानकारी टूर्नामेंट के बारे में उत्तर प्रदेश स्क्वैश रैकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष माधव कृष्ण सिंघानिया और सचिव विनय पांडेय ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया जाता इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों से 11 वर्गों में कुल 219 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं, जो उत्तर प्रदेश स्क्वैश कैलेंडर की सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिताओं में से एक के रूप में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को…

Read More

प्रयागराज,15 नवंबर (आरएनएस)। नशा मुक्ति, यातायात सुरक्षा एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आज दिनांक 15 11 25 को कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज एवं लाइंस इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गीतांजलि मौर्य ने किया तथा छात्र-छात्राओं को इस अवसर से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी शैलेंद्र सिंह परिहार रहे। उन्होंने बताया की यातायात नियमों की जानकारी होने के बावजूद भी लोग लापरवाही करने की वजह से एक्सीडेंट जैसे विकट समस्या का सामना…

Read More

योगी सरकार की इस एक पहल ने दूर कर दी झंझट प्रयागराज,15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बेसहारा,बुजुर्गों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ वक्त पर उन तक पहुंचाने पहुंचाना योगी सरकार की प्राथमिकता है । बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही वृद्धावस्था पेंशन योजना के आवेदन से जुडी प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए सरकार ने एक और कदम उठाया है । अब पात्र लाभार्थी को बिना आवेदन किए पेंशन मिलेगी। योगी सरकार की कैबिनेट के एक फैसले से वृद्धावस्था पेंशन पा रहे बुजुर्गों के चेहरे खिल गए हैं।…

Read More

प्रयागराज,15 नवंबर (आरएनएस)। आज उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान प्रयागराज का चुनाव हुआ। जिसमें ओपी दुबे एक बार फिर अध्यक्ष के रूप में चुने गए। ओपी दुबे की टीम में उपाध्यक्ष के पद पर अशोक निगम, महासचिव के पद पर शुभ नारायण, सचिव प्रथम के पद पर सुशील कुमार मिश्रा तथा सचिव द्वितीय के पद पर संतोष कुमार मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार ओझा को चुना गया। मतदान 10:00 बजे के बजाय 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें ओमप्रकाश दुबे को अपने प्रतिद्वंदी जयप्रकाश शुक्ला के 288 मत के सापेक्ष 492 वोट। अशोक निगम को अपने…

Read More

प्रयागराज,15 नवंबर (आरएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के नेता बिहार में मिली जीत पर फूले नहीं समा रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद तो जश्न मना ही दूसरे दिन भी पार्टी नेता जश्न मनाने निकल पड़े। शनिवार को झुंसी के अनवर मार्केट पर बिहार चुनाव की जीत की खुशी मनाई गई। महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद के नेतृत्व में पटाखा फोड़ कर मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर मोहम्मद अख़्तर, मो. आजम कुरैशी, जुबैर अहमद, महानगर संगठन मंत्री सैय्यद इरशाद आलम, महानगर उपाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद अंसारी, एजाज़ अहमद नक़वी महानगर उपाध्यक्ष ने आतिशबाजी करते हुए लड्डू बांटे। यहां…

Read More

कुत्तों ने मिट्टी खोदी तो नजर आई लाश, सिर और चेहरे पर चोट के निशाने प्रयागराज ,15 नवंबर (आरएनएस)। थरवई थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर उसका शव दफना दिया गया। शनिवार को कुत्तों ने मिट्टी खोद दी तो युवती का हाथ और आधा शरीर बाहर नजर लगा। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। युवती के सिर और चेहरे पर वार किया गया था। चेहरे पर वार की वजह से शिनाख्त करना मुश्किल है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव 3 से 4 दिन पहले दफनाया गया। युवती की लाश की खबर पाकर फोरेंसिक…

Read More