Login
Author: tarun sardar
अयोध्या ,15 नवंबर (आरएनएस)। आगामी 23 नवंबर को अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने बताया कि 23 नवंबर दिन रविवार को प्रात: 9 बजे से रक्तदान शिविर बड़ा रामना देवकली रोड कोहिनूर पैलेस चैराहा पर आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर निर्मल खत्री पूर्व सांसद विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश उपाध्याय प्रथम महापौर अयोध्या विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जावेद अख्तर वरिष्ठ चिकित्सक तथा…
सोहावल-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत तीन दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन जन समाज इंटर कॉलेज दिगंबरपुर सोहावल अयोध्या में किया गया। पहले दिन एथलेटिक्स,वॉलीबाल,कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर,जूनियर,सब जूनियर वर्ग में किया गया। कार्यक्रम का प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राहुल पाठक व विशाल वर्मा, व्यायाम प्रशिक्षक अंकिता श्रीवास्तव,खेल अनुदेशक और पीआरडी जवान मौजूद रहे।
-जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देशन मे इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में जननायक बिरसा मुण्डा के जन्म दिन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय चैधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जननायक बिरसा मुंडा के सामाजिक सहयोग और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके द्वारा जल, जंगल धरती के लिए किए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। डॉ. राजेश सिंह जी ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि जननायक बिरसा मुंडा का समूचा जीवन सामाजिक कल्याण में बीता।…
-देश की बेटियों ने वर्ल्ड कप जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर चमकाया: रमेश यादव अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। संत समाज कल्याण, सुख और उत्थान का पथ प्रशस्त करते हैं। इसी भाव के साथ उत्पन्ना एकादशी के पुण्य अवसर पर संत अजय यादव ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की बेटियों के स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा की। संत अजय यादव ने संकल्प लिया कि परिक्रमा से अर्जित समस्त पुण्य भारतीय महिला टीम की सभी खिलाडिय़ों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत का कार्य सदैव समाज के हित में…
सोहावल-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। अपनी तमाम मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर उतरे लेखपाल संघ की शाखा सोहावल से जुड़े लेखपालों ने तहसील मुख्यालय पर तीन दिवसीय धरने की शुरूआत किया। शनिवार को धरने पर बैठे लेखपालों ने अपना ज्ञापन संपूर्ण समाधान दिवस पर आए एडीएम प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर मौजूद लोगों में संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुशील कुमार, मंत्री राहुल यादव,विशाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल यादव मंत्री, तरुण मिश्रा, उपमंत्री, लेखपाल विजय निषाद, बाबादीन, अजीत यादव, विश्वनाथ यादव, दिनेश चैरसिया, शैलेंद्र दुबे, सूरज, उत्कर्ष, सुभाष, अंजली, मानवेन्द्र, शिवानी, रोशनी, गंगावती, कृष्णा, गरिमा सिंह,…
-नैक मूल्यांकन के मानदंडों की तैयारी को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य सभागार में नैक मूल्यांकन के मानदंडों की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को नैक में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी टीमों को मानकों के अनुरूप प्रमाणित दस्तावेज तैयार करना होगा। सभी शैक्षिक गतिविधियों को विंदुवार प्रेजेंटेशन में रखें। कुलपति ने एट्रीब्यूट 6 के प्रेजेंटेशन में स्टूडेंट्स काउंसलिंग, मेडिटेशन, स्टूडेंटस मॉनिटरिंग, ट्रेनिंग फेसिलिटी, साइकोजिकल प्रेजेंटेशन जैसे मानदंडों को परखा और उसमें आवश्यक…
सोहावल-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर कुल 109 शिकायतें आयी। जिसमें से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में हुए दिवस पर उप जिलाधिकारी सविता देवी तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह मुख्य रूप से सुनवाई के लिए मौजूद रहे। केवल फर्ज अदायगी भर हुए इस दिवस पर मौजूद अन्य लोगों में संबंधित विभागों के कर्मचारी, राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
-डीएम-एसएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियाद अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर की उपस्थिति में तहसील मिल्कीपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के दौरान व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे गंभीरता व संवेदनशीलता से जनता की शिकायतों को सुनें और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील मिल्कीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विकासखण्ड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत चिरौली पूरे…
-भारत की स्वतंत्रता के अग्रदूतों में एक थे बिरसा मुंडा: कुलपति अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह एवं अन्य अतिथियों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए आदिवासी सभ्यता को सबके समक्ष प्रदर्शित किया। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ आदिवासी नेता एवं समाज सुधारक भी थे। बिरसा मुंडा ने आदिवासी आंदोलन की शुरुआत की और सभी…
गोसाईंगंज-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। राजकिशोर वर्मा महिला महाविद्यालय गोसाईगंज का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक मनीराम वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक आदि पेश किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने सपा नेता धर्मवीर वर्मा कहाकि यह महाविद्यालय संस्कार युक्त शिक्षा के लिए पूरे क्षेत्र में मशहूर है यही कारण है कि आज इस महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्राओं की लाइन लगी हुई है। कार्यक्रम में राम निहाल निषाद, रामसागर वर्मा, डॉ मगन लाल वर्मा, रज्जू शर्मा, सुरेश चैधरी,…
