Author: tarun sardar

रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही एक सप्ताह में मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा। चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में मुख्यमंत्री से मुलाकात न हुई तो यूनियन सीएम आवास का का घेराव करेगी। इस अवसर पर जिला सचिव, रविन्द्र कुमार, वीरेंद्र पाल, शुभम उपाध्याय, नरायण सिंह, अंकित कुमार, अमन यादव, गोटी उपाध्याय मौजूद रहे।

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी 39 दिन से देहरादून में आंदोलन कर रहे हैं। शासन स्तर पर वार्ता भी हुई, लेकिन उनकी पेंशन की मांग पूरी नहीं हो पाई। इन कर्मचारियों को पेंशन देने के आदेश कोर्ट की ओर से भी दिए गए हैं, लेकिन सरकार के स्तर पर समाधान नहीं होने की वजह से सेवानिवृत्ति के तीन साल बाद भी पेंशन नहीं मिल पाई है। यमुना कॉलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। उन्हें धरने पर बैठे सोमवार को 39 दिन हो गए हैं। जबकि क्रमिक अनशन…

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग महासंघ के संरक्षक महिपाल और प्रदेश अध्यक्ष अंकित भट्ट की अगुवाई में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीजी हेल्थ डॉ. सुनीता टम्टा से मिला। भट्ट ने कहा कि गवर्निंग बॉडी का गठन बेहद जरूरी है। इसके गठन से नर्सिंग भर्ती में फर्जी अभ्यर्थियों को बाहर कर योग्य अभ्यर्थियों को सम्मिलित होने का मौका मिल पाएगा। कहा कि किसी भी कीमत पर फर्जी अभ्यर्थियों को नौकरी में नहीं आने दिया जाएगा।

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। इसमें चार कैडर के कर्मचारी शामिल हैं। अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी न हों इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बदला है। जानकारी के अनुसार नियमितीकरण समेत कई मांगों के लिए उपनल कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल की 58 नर्सें, 108 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क और तीन फार्मासिस्ट हड़ताल में शामिल हैं। अस्पताल के क्लर्क की संख्या कम है, ऐसे में एक साथ 20 क्लर्क के हड़ताल पर जाने से बिलिंग और पंजीकरण की व्यवस्थाएं बिगड़ गई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक…

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड के 100 सरकारी स्कूलों में एआई आधारित करियर लैब स्थापित की जाएंगी। यह लैब छात्रों को स्कूली शिक्षा के बाद करियर के साथ ही उच्च शिक्षा के विकल्प चुनने में मदद करेगी। सोमवार को समग्र शिक्षा और बियॉन्ड मेंटॉर संस्था के बीच देहरादून में अहम करार हुआ। देहरादून स्थित राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा में सोमवार को स्कूलों में इस पहल की शुरूआत की गई। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ.मुकुल कुमार सती और बियॉन्ड मेंटर के सीईओ सौरभ कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत बियॉन्ड मेंटॉर संस्था राज्य के 100…

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेशभर के उपनल कर्मचारियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रदेशभर से देहरादून में जुटे उपनल कर्मचारियों ने दिनभर परेड ग्राउंड के बाहर धरना दिया। शासन स्तर पर शाम को वार्ता की पेशकश रखी गई, हालांकि कर्मचारी अपनी मांग पर अडिग हैं। वहीं, हड़ताल की वजह से सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और विभिन्न विभागों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह दस बजे से ही उपनल कर्मचारी परेड ग्राउंड में जुटने लगे थे। उन्होंने कनक चौक के पास सड़क घेरकर तंबू भी लगा दिया था, जिसे पुलिस ने हटा…

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जीवन बीमा निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की धनराशि दी है। सोमवार को एलआईसी के अधिकारियों के शिष्टमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एलआईसी के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री धामी ने एलआईसी के सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में संकट की घड़ी में जब भी जरूरत होती है, एलआईसी जैसी संस्थाएं आगे बढ़कर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यह राशि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक योगदान देगी। राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता…

Read More

– उत्तराखण्ड को ‘स्पिरिचुअल कैपिटल ऑफ द वर्ल्डÓ बनाने की दिशा में होगा ठोस रोडमैप तैयार देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों को राज्य सरकार ने आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप की आधारशिला मानते हुए, उन पर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री के सुझावों के अनुरूप ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए विचार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने…

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है। वहीं, इसके बाद उत्तराखंड में भी पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने बताया कि दिल्ली में धमाके के बाद देहरादून समेत राज्यभर में चौक चौराहों और स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

Read More

उत्तरकाशी,10 नवंबर (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद ने नगर के प्रतिभावान विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक नई पहल की है। पालिका ने 21 लाख रुपये की लागत से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया है। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि नगर पालिका की इस लाइब्रेरी में उन्हें…

Read More