Login
Author: tarun sardar
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र 2025-26 के तहत बुधवार को हवन-यज्ञ के साथ बॉयलर की पूजा कर अग्नि प्रज्जवलति की गई। इसके साथ ही पेराई सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने बताया कि इस सत्र में तीस लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। विधि-विधान से पूजा के बाद अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने पारंपरिक रूप से बॉयलर में अग्नि प्रज्जवलति कर पेराई सत्र की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने ने बताया कि इस वर्ष मिल में पेराई सत्र 21 नवंबर से प्रस्तावित है। उन्होंने कहा…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। परमार्थ निकेतन में दस दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा शिविर का समापन बुधवार को हुआ। शिविर में एक हजार लोगों ने आंखों की जांच करवाई। शिविर में कुल 264 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क किया गया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सेवा ही साधना है। जब हम किसी की दृष्टि लौटाते हैं, तो केवल उसकी आंखें नहीं, उसका विश्वास, उसका भविष्य और उसकी आशा लौटाते हैं। जो व्यक्ति सेवा करता है, वह ईश्वर का कार्य करता है। ऐसे शिविर विश्व बंधुत्व और मानव एकता के सशक्त उदाहरण हैं। यहां चिकित्सा के माध्यम…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बुधवार को वर्ष 2025 बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग प्रथम वर्ष के नए बैच के लिए स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवाभाव का क्षेत्र है और नर्सिंग छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वो अस्पताल में सेवाकाल के दौरान बीमार और पीडि़त लोगों की देखभाल के लिए समर्पित रहें। बुधवार को संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीएससी. (ऑनर्स) नर्सिंग प्रथम वर्ष (बैच 2025) की छात्राओं को अनुशासन और सेवाभाव के प्रति…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत अठूरवाला क्षेत्र के विस्थापन को लेकर मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित टिहरी गेस्ट हाउस में यूकाडा अधिकारियों और अठूरवाला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विस्थापितों के पुनर्वास, मुआवज़े और भूमि आवंटन पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। संघर्ष समिति ने अधिग्रहीत भूमि के बदले प्रत्येक परिवार को ज़मीन देने, सर्किल रेट समान करने, छूटे हुए नौ परिवारों को अधिग्रहण प्रक्रिया में शामिल कर नक्शा स्वीकृति की बाध्यता समाप्त करने की मांग रखी। साथ ही हर वयस्क व्यक्ति को अलग कुटुंब मानकर पुनर्वास देने की…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। ऋषिकेश में पशुलोक विस्थापित कॉलोनी में पार्क की भूमि को आवंटित करने से क्षेत्र के लोग भड़क गए हैं। लोगों ने पुनर्वास खंड नई टिहरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मास्टर प्लान के हिसाब से बसाई गई कॉलोनी में पार्क की भूमि को कुछ लोगों की मिलीभगत से आवंटित किया गया है, जिसका विरोध किया जाएगा। बुधवार को पशुलोक क्षेत्र के लोग पुनर्वास खंड नई टिहरी के ऋषिकेश स्थित कार्यालय के पास एकत्रित हुये और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2000 में टिहरी डैम बनने के दौरान…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल में बुधवार को 27वां अंतरसदनीय दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। पहले दिन बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऋषभ नेगी, 400 मीटर में अनमोल राणा और बालिका वर्ग की 200 मीटर रेस में गीतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडिया ब्लाइंड फुटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच नरेश सिंह नयाल ने ओलंपिक ध्वज फहराकर किया। आतिशबाजी, रंग-बिरंगे गुब्बारे और शुभंकर उड़ाने के बाद खेल मशाल प्रज्जवलित की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम की सफलता के लिए ईश्वर की अनुकंपा प्राप्त करने के लिए शबद…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। रानीपुर क्षेत्र में एक महिला ने ससुराल पक्ष के दो लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसके घर में घुसकर उसे पीटा और बेहोश करने के बाद उसके बेटे को जबरन अपने साथ ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तिरुपति कॉलोनी दादूपुर गोविंदपुर निवासी प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में अमरोहा जिले के ग्राम ढेला नंगला, कैलसा निवासी काविंद्र सिंह से हुई थी। शादी के बाद सात जुलाई 2020 को उसके पुत्र विनय का जन्म हुआ। 22 अगस्त 2025…
ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को रानीपोखरी में आत्म निर्भर संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान महिलाओं ने घर-घर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प भी लिया। सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इस अभियान में मातृशक्ति की भूमिका निर्णायक है। यदि हर महिला अपने घर में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करे, तो भारत…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर बुधवार शाम हादसा हो गया, जब रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ज्वालापुर के कड़छ मोहल्ला निवासी नरेंद्र (40), उसका बेटा आशु (20) और बेटी सिम्मी (18) किसी काम से नजीबाबाद गए थे। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार लौट रहे थे। शाम करीब सवा चार…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। अमन गर्ग को एक बार फिर से महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर बुधवार को मायापुर के यूनियन कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अमन गर्ग ने संगठन की ओर से दोबारा विश्वास जताने पर आभार व्यक्त किया। कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर पर तैयारी शुरू करनी होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की…
