Login
Author: tarun sardar
उत्तरकाशी,11 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर सोमवार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट (उत्तरकाशी) के तत्वाधान में जनपद उत्तरकाशी के नवाचारी व उत्कष्ट शिक्षकों तथा एसएमसी को सम्मानित किया गया। इसमे प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन शिक्षकों व एसएमसी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि शिक्षक अपनी कक्षाओं में छात्रों के रूप में देश के भविष्य का निर्माण करने और उसे संवारने के काम करते हैं, अपने छात्रों को ऊंचे मुकाम पर देखना चाहते हैं। कार्यक्रम में…
ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष मनोज ध्यानी के पिता चंद्रा प्रसाद ध्यानी का मंगलवार शाम निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। मंगलवार को स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा। सुबह 11 बजे इंद्रानगर स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी। निधन पर भाजपा सहित विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने…
ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड डोईवाला के किसान भवन में मंगलवार को इफको लिमिटेड की ओर से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में समिति बोर्ड के सदस्यों और किसानों ने गन्ने की खेती से संबंधित अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। गोष्ठी में किसानों एवं प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने इफको प्रतिनिधियों के समक्ष एक प्रमुख समस्याएं उठाईं। उन्होंने बताया कि उर्वरक के साथ नैनो यूरिया और नैनो डीएपी को अनिवार्य रूप से वितरित किया जा रहा है, जिससे किसानों को असुविधा हो रही है। इफको एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों…
ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज़ 2025 के सीनियर वर्ग में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल एवं जूनियर वर्ग में फुटहिल्स एकेडमी ने बाजी मारी। प्रदर्शनी में क्षेत्र में 30 स्कूलों ने भाग लिया। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज़ 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने जिज्ञासा, अनुसंधानशीलता, सृजनात्मकता और नवाचार के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल चैंपियन रहा। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों की जिज्ञासा, अनुसंधानशीलता, सृजनात्मकता और नवाचार की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। प्रदर्शनी के…
ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं परम्परा विषय व्याख्यानमाला दूसरे दिन भी जारी रही। जिसमें वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को भारतीय ज्ञान प्रणाली में अध्यात्म और विज्ञान को परस्पर पूरक बताया। मंगलवार को भारतीय ज्ञान परम्परा उत्कृष्टता केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यानमाला के दूसरे दिन के मुख्य वक्ता बाबा काली कमली संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश पाण्डे रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली केवल एक अकादमिक विषय नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की आत्मा है, जो वेद, उपनिषद, आयुर्वेद, गणित, खगोल, दर्शन, संगीत, वास्तु, योग एवं व्याकरण जैसे विविध ज्ञान-विज्ञान के…
– डोईवाला में रिक्त चल रही 42 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर उपचुनाव की तिथि तय ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। डोईवाला विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत रिक्त चल रही 42 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर उपचुनाव की तिथि तय हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 22 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी परशुराम सकलानी ने बताया कि उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है, इच्छुक उम्मीदवार खंड विकास कार्यालय से आकर अपने नामांकन पत्र प्राप्त कर…
ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। तीर्थनगरी में सर्द होता मौसम विदेशी पर्यटकों को भी खींच रहा है। अध्यात्म और सुकून की तलाश में विदेशी पर्यटकों आना शुरू हो गया है। इससे जहां गंगा घाटी गुलजार होने लगी है। वहीं स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक साफतौर पर दिख रही है। उन्हें इस विंटर सीजन में देसी-विदेशी पर्यटकों की बढ़ती आमद से अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है। इन दिनों ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन और स्वर्गाश्रम की सड़कों, सार्वजनिक और पर्यटक स्थलों पर हर जगह विदेशी पर्यटक नजर आ रहे हैं। गंगाघाटों और तटों पर भी विदेशी सैलानियों की मौजूदगी है, जिससे पर्यटकों…
ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन ही खुद ही बदरीनाथ नेशनल हाईवे का फुटपाथ घेरे हुए है। विभिन्न स्थानों पर पालिका के पास जगह होने के बावजूद उसके तमाम तरह के वाहन कार्यालय के पास फुटपाथ पर पार्क किए जा रहे हैं। जबकि, इसी फुटपाथ पर नो-पार्किंग का बोर्ड भी पुलिस ने चस्पा किया है। जुर्माने के तौर पर पांच रूपये की चेतावनी भी अंकित है। मुनिकीरेती में हर दिन सैंकड़ों की तादाद में तीर्थाटक व पर्यटक पहुंचते हैं। वह यहां बदरीनाथ नेशनल हाईवे से तपोवन-हरिद्वार के रुख करते हैं, जबकि…
ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। अरुणाचल प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री दासंगलु पुल ने ऋषिकेश में गंगा आरती की। उन्होंने कहा कि गंगा आरती केवल ज्योति और मंत्रोच्चार का अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक ऐसी सांस्कृतिक धरोहर है, जो भक्ति के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध भी जगाती है। मंगलवार को परमार्थ निकेतन में अरुणाचल प्रदेश की महिला एवं बाल विकास, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री दासंगलु पुल अपने 16 अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचीं। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। उसके बाद यहां गंगा आरती की। उन्होंने कहा…
ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 200 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को आईएसबीटी परिसर स्थित उत्तराखंड राज्य निर्माण शहीद स्मारक हॉल में राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आईएसबीटी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विषेश राज्य का दर्जा दिया। यह सबकुछ राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत ही सफल हो पाया। इस दौरान 200 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर…
