Login
Author: tarun sardar
विकासनगर,22 नवंबर (आरएनएस)। जौनसार बावर के खत सिलीगोथान के दातनू गांव में शादी समारोह में अनावश्यक खर्च पर रोक लगा दी गई है। इसके तहत शादी में रस्वाड़ भोज, बीयर, चांदी का सिक्का देने समेत अन्य चीजों पर प्रतिबंध रहेगा। शनिवार को गांव में हुई ग्रामीणों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह निर्णय अगले साल एक जनवरी लागू होगा। खत सिलीगोथान के दातनू गांव में स्याणा कृपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से शादी में फालू खर्चों पर रोक लगाई गई। इसके तहत शादी समारोह में बीयर नहीं परोसी जाएगी। साथ ही रस्वाड़ भोज…
विकासनगर,22 नवंबर (आरएनएस)। 29 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लेकर फरार आरजू कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक और मैनेजर समेत पांच लोगों पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी मालिकों ने ट्रैक्टरों को कंस्ट्रक्शन साइट पर ले जाने के बजाय उन्हें बेच दिया। मामले में कुछ ट्रैक्टर मालिकों को एक बार और कुछ को दो बार किराये का भुगतान करने की बात सामने आ रही है। सेलाकुई थाना क्षेत्र के कैंचीवाला के अब्दुलवाला निवासी ट्रैक्टर स्वामी गुलजार समेत अन्य लोग गुरुवार को कोतवाली पहुंचे और खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में…
विकासनगर,22 नवंबर (आरएनएस)। जेबीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, पंजाबी गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में आशीष रंजन को मिस्टर फ्रेशर और दीपम दीप को मिस फ्रेशर चुना गया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रुप की चेयरपर्सन हेमलता सिंघल, वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, सेक्रेटरी रजत सिंघल, निदेशक डॉ. पीके चौधरी, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. विशांत कुमार ने दीप जलाकर किया। इसके बाद द्वितीय वर्ष के छात्रों ने गर्मजोशी से प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत किया और विभिन्न…
विकासनगर,22 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रीमियर लीग आयोजित की गई। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज केदारावाला प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज बाड़वाला द्वितीय और जैन बालिका इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के आधार पर आफरीन, समीर, खुशी, प्रिया पंवार का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील अग्रवाल, आरएस चौहान, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉ. नरेश कुमार, सीमा भंडारी आदि मौजूद रहे।
विकासनगर,22 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर क्षेत्र में आज से आगामी तीस नवंबर तक लोगों को सात घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। ऊर्जा निगम इस दौरान विभिन्न फीडरों में बेयर कंडक्टर से एएएसी कंडक्टर में बदलने का काम करेगा। इस दौरान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती गुल रहेगी। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को इस अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सात घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि शनिवार से विभाग 11 केवि फीडरों…
विकासनगर,22 नवंबर (आरएनएस)। पछुवादून में शनिवार को पंचायतों के उप चुनाव की मतगणना शांतिपूर्व संपन्न हुई। जिसके बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित गए। कई पंचायतों में वार्ड सदस्यों का कोरम पूरा होने से अब ग्राम पंचायत के विधिवत गठन की राह खुल गई है, जिससे गांवों में विकास कार्य शुरू होंगे। हालांकि, कुछ पंचायतों में अभी भी वार्ड सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं। चकराता और कालसी ब्लॉक में अभी भी ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 37 पद रिक्त रह गए हैं। बीते गुरुवार को सहसपुर, विकासनगर, कालसी, चकराता ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए…
विकासनगर,22 नवंबर (आरएनएस)। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिक्षकों बताया कि एनीमिया से ग्रस्त लोगों की पहचान कर एनीमिया मुक्ति के अभियान में सभी को सहयोग करना चाहिए। इसके लिए परीक्षण करवाकर कर एनीमिया मुक्ति अभियान में शामिल होने का काम करें। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के तहत इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक डॉ. अमित कटियार ने शिक्षकों को बताया कि भारत सरकार ने कुपोषण…
(देहरादून)कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिव्यांगजनों को 169 निशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलों किया वितरण
– मंत्री बोले; यह केवल वितरण नहीं सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर में एलिम्को के माध्यम से आयोजित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल (इलेक्ट्रिक) वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) की सीएसआर निधि से 169 दिव्यांगजनों को निशुल्क इलेक्ट्रिकमोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं। मंत्री जोशी ने इस सराहनीय पहल के लिए पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अपने निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत लगभग 1…
विकासनगर,22 नवंबर (आरएनएस)। कैनाल बाईपास का डामरीकरण शुरू हो गया है। शनिवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मार्ग निर्माण का प्रथम चरण है। सर्दियों के बाद मार्ग को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से विकासनगर बाजार में जाम से मुक्ति मिलेगी। भारी वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरेंगे। कैनाल बाईपास विकासनगर की प्रमुख सड़क है। तमाम भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। हरबर्टपुर डाकपत्थर कालसी जाने के लिए यह वैकल्पिक मार्ग है, लेकिन वर्षों…
– पीएम कृषि सिंचाई योजना में जीईओ लाइन टैंकों की गुणवत्ता पर जांच के निर्देश – ग्रामीण क्षेत्रों में लौटे प्रवासियों के लिए स्वरोजगार कार्ययोजना बनाने पर जोर देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण (चमोली, पौड़ी गढ़वाल) से लौटने के तुरंत बाद आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत विभिन्न जनपदों में निर्मित हो…
