Login
Author: tarun sardar
एसआईआर का गणना प्रपत्रों का डिजिटाइज घर बैठे हो रहा है? निष्पक्ष पारदर्शी सही वोटर लिस्ट संदिग्ध प्रयागराज ,22 नवंबर (आरएनएस)। बीएलओ न तो घर घर जाकर प्रपत्र दे रहे हैं और न ही मतदान केंद्र पर बैठ रहे हैं। जिससे मतदाता मायूस हैं। उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि एसआईआर में उसकी इंट्री होगी कि नहीं। उक्त बातें प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने जार्ज टाउन अपने आवास पर कही। उन्होंने कहा कि एसआईआर के लिए गणना प्रपत्रों के वितरण अभियान शुरू होने के 19 दिन इंतजार करने के बाद अपने मतदान केंद्र जगत…
संविधान शक्ति युग कार्यक्रम का आयोजन 26 नवम्बर को प्रयागराज,22 नवंबर (आरएनएस)। जनपद के विभिन्न समता न्यायप्रिय अम्बेडकरवादी संगठनों, भारतीय संविधान के पक्षधर विचारकों द्वारा संविधान दिवस (26 नवम्बर 1949) की 76 वी वर्षगांठ के पावन अवसर पर 26 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे से संविधान के सम्मान में संविधान मेला व संविधान महोत्सव का आयोजन सिविल लाइन स्थित धरना स्थल पर किया जा रहा है। वहीं जनपद की समस्त बहुजन बाहुल्य बस्तियों में शाम 06 बजे से संविधान शक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बहुजन बाहुल्य बस्तियों में संविधान के सम्मान में…
प्रयागराज,22 नवंबर (आरएनएस)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने इकाई अध्यक्ष आशुतोष मौर्य के नेतृत्व में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन पर नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के जुड़े छात्रों ने नेताजी जी को माल्यार्पण करके उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सम्राट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी आज हम सबके बीच में नहीं है लेकिन उनके ख्यालात हम जैसे नौजवानों के दिलों में आज भी जिंदा है। नेता…
पीने का पानी आ रहा गन्दा , महापौर से हुई शिकायत प्रयागराज,22 नवंबर (आरएनएस)। आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीश चन्द्र दुबे ने प्रयागराज के महापौर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है कि जोन 4 में पूर्व पार्षद अशोक सोनकर सहित काई घरों में नाले के पानी घुस गया है। जिसके करण मोहल्ले वाले परेशान हैं। पीने का पानी भी गन्दा आ रहा है। मोहल्ले वालों का कहना है कि अगर नगर निगम ने नाले की सफाई सही से कराई होती आज हम परेशान नहीं होते। आज हम लोगो नाले का पानी पीने के लिये मजबूर हैं। महापौर…
धरती पुत्र को जयंती पर किया गया याद कम्बल वितरण, भंडारे तथा सांस्कृतिक आयोजन कर दी गई श्रद्धांजलि प्रयागराज ,22 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री, पद्म भूषण स्व मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती पर आज जिले भर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। जिला कार्यालय जार्जटाउन मे सपा नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित श्रद्धांजलि देते हुए धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक चर्चा की। जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू…
विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के आवास पर आयोजित हुआ श्री हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन समारोह प्रयागराज ,22 नवंबर (आरएनएस)। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के रामबाण आवास पर आयोजित श्री हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन समारोह में सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए और मंदिर के शिलापट्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने हनुमान जी महाराज का पूजन आरती किया और सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन शुभारंभ किया गया। इस दौरान अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के महाराज धर्मदास जी ने विधि विधान विधान के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा पूजन कराया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री का अपने…
सीएम योगी ने दिया दिव्य, भव्य और स्वच्छ माघ मेला के आयोजन का मंत्र महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए तैयार होगा भीड़ प्रबंधन का फॉर्मूला प्रयागराज ,22 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने माघ मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें अब तक की तैयारियों से रूबरू कराया। सीएम योगी के निरीक्षण के उपरांत संगम तट पर तीन जनवरी से लगने जा रहे माघ मेला-2026 की तैयारियों को और गति मिल गई। समीक्षा बैठक में…
—- पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्व.राज मंगल पांडेय के पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा। —- पति के पदचिन्हों पर चलते हुए कुशीनगर की जनता की सेवा के प्रति हूं समर्पित:- रमा राज पांडेय। कुशीनगर, 22 नवम्बर (आरएनएस)। पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्व.राज मंगल पांडेय की 32 वीं पुण्यतिथि उनके कसया के रामजानकी नगर स्थित राजभवन में मनाई गयी। इस दौरान उनकी चित्र पर उनकी धर्मपत्नी रमा राज पाण्डेय सहित अतिथियों ने माल्यार्पण कर स्व. पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात भजन-कीर्तन के बाद उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई जहां वक्ताओं उन्हें पूर्वांचल का विकास पुरुष…
एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा माघ मेला सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम पर की पूजा, माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा प्रयागराज ,22 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कहा कि माघ मेला में कल्पवासियों, संतों और श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही सुरक्षा के भी तगड़े प्रबंध होंगे। एआइ कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी होगी। उच्च क्षमता के कैमरे भी लगाए जाएंगे। पहली बार माघ मेला टेंट सिटी बसाई जाएगी, जिसमें 200 कैंप होंगे। पहले सिर्फ कुंभ व महाकुंभ में ही टेंट सिटी बसाई जाती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
कुशीनगर, 22 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को जनपद आगमन के दौरान जल निगम विभाग के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कराई जाय। उन्होंने विधिवत रूप से सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि हर घर पहुंचेगी सरकार की नल जल योजना। जल शक्ति मंत्री ने बैठक के उपरांत पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हर घर नल जल योजना महत्वपूर्ण योजना है। इसे घर घर पहुंचाने…
