Author: tarun sardar
यरूशलम/वाशिंगटन,06 अपै्रल। इजरायल और अमेरिका ने सोमवार को ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इन हमलों में 25 से ज्यादा लोग मारे गए है। ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागकर इसका जवाब दिया है। इन हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान के लिए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की समय सीमा भी नजदीक आ रही है। ट्रंप ने ईरान को सीधी धमकी दी है कि होर्मुज को खोल दो नहीं तो नरक बना देंगे। तेहरान के पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को जो समयसीमा…
वाशिंगटन/यरूशलम,06 अपै्रल। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत हो गई है। यह पुष्टि आईआरजीसी ने सोमवार को की। बताया जा रहा है कि संयुक्त हमले में सोमवार को ईरान के कई प्रांतों में कुल 34 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। ईरानी सेना आईआरजीसी ने 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में अब तक अपने कई प्रमुखों को खो दिया है। एक दिन पहले ही संयुक्त हमले में आईआरजीसी नौसेना खुफिया विभाग के उप प्रमुख बेहनम रेजाई की मौत हुई…
वाशिंगटन/तेहरान,06 अपै्रल। ईरान ने 28 फरवरी से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। वह अमेरिका और क्षेत्रीय मध्यस्थों के एक समूह के साथ 45 दिनों के युद्धविराम की शर्तों पर चर्चा कर रहा है। यह खुलासा ने सूत्रों ने किया है। उसने 4 अधिकारियों के हवाले से खबर की पुष्टि की, जिससे युद्ध के स्थायी समाप्ति की संभावना को बल मिला है। बता दें, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की के मध्यस्थों के जरिए और ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और…
वाशिंगटन,06 अपै्रल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान युद्ध को समाप्त करने को लेकर नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष कुछ ही दिनों में खत्म हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान जल्द ही समझौता कर लेगा और अगर ऐसा नहीं होता है, तो अमेरिका पूरे देश को उड़ा देगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी ईरान को अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा, ईरान में आज पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाने का दिन होगा। अगर कोई समझौता नहीं होता है तो बहुत कम चीजें जो बचेंगी। उन्होंने…
तेहरान,06 अपै्रल। ईरान ने सोमवार तड़के इजरायल के हाइफा शहर में कम से कम 10 से अधिक स्थानों पर हमले मिसाइल हमले किए हैं। इससे एक दिन पहले भी ईरान ने हाइफा पर मिसाइल दागी थी। इजरायली मीडिया के मुताबिक, मिसाइल हमले में आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाया गया है, जिसमें इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। हमले में 2 लोगों की मौत और 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। कई लोग मलबे में दबे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल का वारहेट, जिसमें कई सौ किलोग्राम विस्फोटक सामग्री थी, वह इमारत से…
नई दिल्ली,06 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश की जनता में बीजेपी का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया और पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा- भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं होता है। ये हम सब कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक अवसर होता है। ये दिन हमें पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है…
बरपेटा,06 अपै्रल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बरपेटा में चुनावी सभा के दौरान कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की हार की सेंचुरी लगेगी। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं। एक तो इस बार असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लगेगी और दूसरा काम, कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैं, उनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनवाएंगे। उन्होंने बीजेपी के स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े हर व्यक्ति को दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी…
नईदिल्ली ,06 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय के 2 कॉलेजों रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि कॉलेज प्रशासन को धमकी वाले ईमेल मिले थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड के जरिए पूरे परिसर की तलाशी ली है। मौके पर अलर्ट जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य को भेजे गए ईमेल में लिखा है, परिसर में कुल 13 बम लगाए गए हैं। धमाका…
नईदिल्ली ,06 अपै्रल (आरएनएस)। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 7-8 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, झांसी, सहारनपुर और अलीगढ़ में भारी बारिश और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार…
नईदिल्ली, 06 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, उन्होंने इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ढ्ढक्करु के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 1,174 रन बनाए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (1,161 रन बनाम केकेआर) का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 36 मुकाबले खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 37.87 की औसत…
