Author: tarun sardar
—- प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियो में दिखा उत्साह। कुशीनगर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के सेवरही स्थित स्व0आर पी शाही मेमोरियल लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण, नृत्य और गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वर्णकार संघ अध्यक्ष हीरालाल सोनी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में बच्चों के…
कुशीनगर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के ढाढा चीनी मिल परिक्षेत्र में शरद कालीन गन्ना बुवाई का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की गन्ना विकास योजनाऐं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में सुकरौली नेहरू इण्टर कॉलेज परिसर में गन्ना बढ़ाये चार दिन में भुगतान पाए विषयक पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि विवेक सिंह उर्फ बंटी सिंह रहे। इस अवसर पर ढाढा चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष आरके गुप्ता ने अपने संबोधन में कृषकों को बताया कि अधिक क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ने की बुवाई करे। कृषकों की समस्याओं का समाधान होगा। चौथे दिन गन्ना मूल्य…
—- ग्राम सभा तरया लच्छीराम में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ एव प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ समापन। कुशीनगर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। माँ गायत्री, सद्बुद्धि की देवी है, इनके भजन पूजन से व्यक्ति सदाचारी बनता है। यह विचार जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र के ग्राम तरया लच्छीराम में हो रहें पंच कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ एव प्रज्ञा पुराण कथा के दौरान शांति कुंज हरिद्वार से आए कथा वाचक धनन्जय शास्त्री ने कथा पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा पुराण की कथा हमें मानवता एवं मानव से आपसी मेल सिखाती…
कुशीनगर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के सखवनिया स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 49 वीं बंसराज सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन फाइनल मैच के साथ संपन्न हुआ। टाउन क्लब तमकुही तथा सिटी क्लब पडरौना के बीच मैच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए पडरौना की टीम तीन एक से विजई रहा। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। 45- 45 मिनट के खेले गए फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राजन तिवारी पूर्व प्रमुख तरकुलवा तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शर्वेंद्र विक्रम सिंह रहे। जब कि पुरस्कार वितरण…
कुशीनगर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने गैगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त सहित 13 वांछित अभियुक्तों, वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 15 नवम्बर को हाटा कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुं0अ0सं0- 404/2025 धारा- 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित 25,000/- रु0 का इनामी अभियुक्त पिन्टू यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी गोपालपुर,…
लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को पराजित कर यह साबित कर दिया है कि जनता अब भाजपा को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कई ऐसी सीटों पर हारी है, जिनके बारे में वह स्वयं भी कल्पना नहीं कर सकती थी। इसलिए बिहार की जीत को यूपी की जीत के बराबर बताना भाजपा का भ्रामक प्रचार है।शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में भाजपा…
लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। स्थित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता की अध्यक्षता में लखनऊ जिला एवं महानगर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि लखनऊ जिला और महानगर के सभी ब्लॉकों की कमेटियां दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक गठित कर दी जाएंगी। प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी, जिससे संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत हो सके।उन्होंने कहा कि…
लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती सादगी और सम्मानपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।अखिलेश यादव का मानना है कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा ने न केवल विदेशी शासन का प्रतिरोध किया, बल्कि शोषण और अन्याय के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। अंग्रेजों द्वारा भूमि अधिग्रहण के नाम पर…
लखनऊ ,15 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को ज्ञापन देकर गाजीपुर जनपद की 374-सैदपुर विधानसभा में मतदाता सूची उपलब्ध न होने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के अनुसार स्.ढ्ढ.क्र प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 414 पोलिंग स्टेशनों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण क्षेत्र के मतदाताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।पार्टी ने बताया कि मतदाता सूची ऑनलाइन न होने से न केवल लोग आवश्यक जानकारी से वंचित हैं, बल्कि बी.एल.ओ. भी सभी मतदाताओं तक…
लखनऊ ,15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में बेरोजग़ारी, महँगाई और अन्याय के खिलाफ आम आदमी पार्टी की रोजग़ार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के चौथे दिन कूरेभार से कटका तक अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर गाँव, हर मोड़ पर लोगों की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार बैठी है। शुक्रवार रात जब यह पदयात्रा कूरेभार में विश्राम के लिए पहुँची, तो ठंड और अंधेरा भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर पाए। हजारों लोगों ने जिस गर्मजोशी से पदयात्रा का स्वागत किया, उसने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि आम आदमी पार्टी के…
