Author: tarun sardar
रायपुर,01 अपै्रल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सेमरिया गांव में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी (टंगिया) से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब साहू ने सुबह करीब 7 बजे अपनी प प्रतिशती लता साहू और 22 वर्षीय बेटी चित्रा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के…
यरूशलम,01 अपै्रल। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बुधवार को एलान किया कि इजरायली नौसेना ने बेरूत में हिजबुल्ला के कमांडर हज्ज यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार गिराया है। हाशेम, हिजबुल्ला का दक्षिणी मोर्चे का कमांडर था। वह दक्षिण लेबनान में आतंकवादी संगठन की सैन्य गतिविधियों का प्रमुख था। सितंबर 2024 में हिजबुल्ला के पूर्व कमांडर अली कराकी और महासचिव हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद हाशेम ने यह पद संभाला था। हाशेम के पास 40 साल से अधिक का अनुभव था और वह संगठन में केंद्रीय भूमिका निभाटा था। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हाशेम ने सालों से…
बगदाद,01 अपै्रल। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एक चिंतित करने वाली खबर आई है। युद्ध को कवर करते समय इराक के बगदाद में एक अमेरिकी महिला पत्रकार का अपहरण कर लिया गया है। सऊदी अरब के अल अरबिया ने बताया कि पत्रकार की पहचान शेली किटल्सन के रूप में हुई है। हालांकि, न तो अमेरिका और न ही इराकी अधिकारियों ने इस पहचान की पुष्टि की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इराक के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक विदेशी पत्रकार का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया…
यरुशलम,01 अपै्रल। पश्चिमी एशिया में संघर्ष रिहायशी इलाकों के बाद धार्मिक स्थलों तक पहुंच गया है। अब इजरायल ने ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हवाई हमला मंगलवार रात हुआ है, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। हमले से ग्रैंड हुसैनीया मस्जिद के गुंबद और मीनारों के कुछ हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां बड़ी संख्या में आपातकालीन कर्मचारी तैनात हैं। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि ग्रैंड हुसैनीया की इमारत शिया लोगों के जमा होने और शोक सभाओं के लिए…
सिम्फऱोपोल,01 अपै्रल। रूस का एक सैन्य विमान बुधवार तड़के क्रीमिया में एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार 29 लोगों की मौत हो गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रूसी एएन-26 सैन्य परिवहन विमान में 23 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार देर शाम को क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर निर्धारित उड़ान पर मौजूद एएन-26 विमान से संपर्क टूट गया था। मंत्रालय ने बताया कि विमान के मलबे को खोज और बचाव कर्मियों ने ढूंढ लिया है। अभी तक किसी के जीवित…
आबू धाबी,01 अपै्रल। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने फैसला किया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बलपूर्वक खुलवाने के लिए अमेरिका की मदद को तैयार है। अगर ऐसा होता है तो यूएई फारस की खाड़ी का पहला देश बन जाएगा, जो सीधे तौर पर इस संघर्ष में शामिल होगा। इससे खाड़ी देशों पर ईरानी हमले और तेज हो सकते हैं। बता दें कि होर्मुज को खुलवाने के लिए अमेरिका को अपने सहयोगी देशों से निराशा मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई अब ईरान के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की अनुमति देने के लिए…
वाशिंगटन,01 अपै्रल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वाशिंगटन अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान समाप्त कर सकता है। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा, हम बहुत जल्द निकल रहे हैं, वापसी दो सप्ताह के भीतर, शायद दो सप्ताह में, या शायद तीन सप्ताह में हो सकती है। इससे पहले अमेरिकी अखबार ने ट्रंप प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के हवाले से बताया था कि ट्रंप युद्ध से निकलने का विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने के लिए तेहरान के साथ किसी प्रकार के कूटनीतिक समझौते की जरूरत को…
रोम,01 अपै्रल। काफी सालों से लोगों के लिए आकर्षण और विवाद का विषय रहे यीशु मसीह को लपेटे गए ट्यूरिन के कफन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, हाल में हुए डीएनए विश्लेषण से पता चला है कि इस 4.4 मीटर लंबे और 1.1 मीटर चौड़े कफन का संबंध भारत से है। जांच के दौरान कफन में विभिन्न प्रकार की पशु, पौधे और मानव सामग्री की पहचान हुई है। इटली के पडोवा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 1978 में कफन से एकत्रित सामग्री का विश्लेषण किया था। इस दौरान पाया गया कि कपड़े पर मौजूद मानव डीएनए…
ढाका,01 अपै्रल। बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और बीते 24 घंटों में संदिग्ध मामलों और जटिलताओं से चार बच्चों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस साल मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 44 हो गई है, जिससे देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। राजशाही मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्रवक्ता शंकर के. बिस्वास के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दो बच्चों की मौत (संदिग्ध मामला) खसरे से हुई, जिससे अस्पताल में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक…
नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम एशिया में तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को 7 बजे सुरक्षा कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाई है। इस बैठक में तनाव के दौरान पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति, भारत की ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखलाओं और आर्थिक स्थिरता पर इसके संभावित प्रभावों की समीक्षा की जाएगी। बता दें कि यह बैठक 22 मार्च को हुई सीसीएस की पिछली समीक्षा बैठक के 10 दिन बाद हो रही है, जो संभवत: कम होती है। सीसीएस राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर देश की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली समिति है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते…
