Author: tarun sardar

नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। भारत अगले महीने यानी मई में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करने जा रहा है। ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता के दौरान भारत में ये पहली प्रमुख मंत्रिस्तरीय बैठक होने जा रही है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 14 और 15 मई को इस बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान युद्ध और मौजूदा वैश्विक हालातों को देखते हुए भारत के सामने कई चुनौतियां हो सकती हैं। भारत लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण थीम के साथ ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…

Read More

नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। बीते कुछ समय से पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंध उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहे थे। नेपाल से लेकर मालदीव के साथ भारत के रिश्तों में कड़वाहट आई थी। हालांकि, ईरान युद्ध के चलते इन देशों ने मदद के लिए भारत का रुख किया है। भारत ने भी पड़ोसी प्रथम नीति का पालन करते हुए इन देशों का साथ दिया है। आइए समझते हैं कैसे भारत अपने पड़ोसी देशों की मदद कर रहा है। ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए ऊर्जा संकट के बाद मालदीव को भारत से मदद मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा…

Read More

नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। संसद के बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक पारित हो गया है। इसके तहत अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में औपचारिक मान्यता मिल गई है। यह कदम लंबे समय से चल रहे राजधानी विवाद को खत्म करने और ग्रीनफील्ड राजधानी परियोजना को कानूनी आधार प्रदान करने की दिशा में अहम है। हाल ही में आंध्र प्रदेश विधानसभा ने केंद्र से इस संबंध में अनुरोध किया था। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में विधेयक को पेश किया, जो ध्वनि मत से पारित हो गया। कांग्रेस समेत ज्यादातर…

Read More

नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। लोकसभा में बुधवार को बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने विदेशी चंदा (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) को लेकर जोरदार हंगामा किया। सदन में व्यवधान और बढ़ते राजनीतिक विरोध के बाद बुधवार को निर्धारित समय पर विधेयक को लोकसभा में पेश नहीं किया गया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी सदन में दी। बता दें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 25 मार्च को लोकसभा में विधेयक पेश किया था, जिस पर आज बहस होनी थी। रिजिजू ने लोकसभा कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर विधेयक के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप…

Read More

0-मैदान में उतरेंगे 30 लाख कर्मचारी नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग यानी मकानों की गिनती की जाएगी। यह जनगणना साल 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण अब की जा रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी और भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होने जा रही है। आइए इससे जुड़ी अहम बातें जानते हैं। जनगणना 2 चरणों में की जाएगी। पहले चरण में घरों की लिस्ट बनाने (हाउसलिस्टिंग) और…

Read More

नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का दौर अभी कुछ दिन और चल सकता है। इससे लोगों अभी लू के थपेड़े नहीं झेलने पड़ रहे हैं। इससे खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ कुछ राज्यों में चक्रवात के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है। बुधवार को 19 राज्यों में अंधड़ और बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 1-3 अप्रैल तक बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज…

Read More

पणजी,01 अपै्रल (आरएनएस)। गोवा के अरपोरा में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी आग के मामले में क्लब मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को जमानत मिल गई है। गोवा की स्थानीय कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी दोनों को रिहा नहीं किया जाएगा। वे जालसाजी मामले में हिरासत में रहेंगे और अभी उत्तरी गोवा के कोलवाले केंद्रीय जेल में बंद हैं। बता दें, पिछले शुक्रवार (27 मार्च) को जालसाजी मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। दोनों भाईयों के खिलाफ आग लगने का मामला और जालसाजी के मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज है।…

Read More

नईदिल्ली, 01 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने आउट किया। आईपीएल के इतिहास में ये चौथा मौका था जब चहल ने गिल को आउट किया है। चहल संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शुभमन को आउट करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी 7 की रही। आईपीएल में दोनों खिलाड़ी 9 पारियों में आमने-सामने आए हैं। इस दौरान चहल ने शुभमन को 4 बार आउट…

Read More

नईदिल्ली, 01 अपै्रल। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 सीजन के लिए पुरुष खिलाडिय़ों की केंद्रीय अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) सूची जारी कर दी है। इस 21 खिलाडिय़ों की सूची में कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं, जिसमें कुछ बड़े नामों को बाहर रखा गया है। चयन समिति ने व्यस्त टेस्ट क्रिकेट के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए मल्टी-फॉर्मेट खिलाडिय़ों को प्राथमिकता दी है। टीम को बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ अहम सीरीज खेलनी है। इस नई अनुबंध सूची में युवा ओपनर सैम कोनस्टास, तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन, बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को जगह…

Read More

नईदिल्ली, 01 अपै्रल। अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 17 साल बाद राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में वापसी की. उन्होंने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत 2008 में इसी टीम के साथ की थी. सोमवार को गुवाहाटी में आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स की आठ विकेट की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद, अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए इमोशनल मैच के बारे में बात की. बता दें कि आईपीएल शुरू होने से पहले एक बड़े ट्रेड के बाद जडेजा राजस्थान में चले गए.…

Read More