Author: tarun sardar
नईदिल्ली, 01 अपै्रल। पाकिस्तान में इन दिनों पीएसएल का 11वां सीजन जारी है. इसी बीच नेशनल टीम के तीन बड़े खिलाड़ी (फखर जमान, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह) को तीन अलग अलग मामले में कड़ी सजा सुनाई गई है. इन तीनों में से एक खिलाड़ी को दो मैच के लिए सस्पेंड किया गया है जबकि बाकी दो खिलाडिय़ों पर लाखों का जुर्माना लगाया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज फखर जमान को 2 मैचों के लिए सस्पेंड करने का ऐलान किया है. उनको ये सजा बॉल टैम्परिंग का दोषी पाए जाने के बाद सुनाई गई है.…
नईदिल्ली, 01 अपै्रल। आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और फिर शानदार गेंदबाजी करके गुजरात टाइटन्स को 162 रन पर ही रोक दिया. उसके बाद प्रभसिमरन सिंह (37) और कूपर कोनोली के 44 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी की वजह से 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. एक समय पंजाब की टीम आसानी से मैच को जीतते हुए नजर आ रही थी जब उसका स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन था, लेकिन उसके बाद पंजाब ने 44 रन के…
* संघर्ष और अलगाव वाले क्षेत्र से उभर रहे युवा फुटबॉलर; आश्रम में विभिन्न आयु वर्गों के 2,700 से अधिक बच्चे रहते हैं * आरके मिशन अब ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेता है रायपुर, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दूरस्थ अबूझमाड़ क्षेत्र में आदिवासी समुदायों के उत्थान के उद्देश्य से 1986 में स्थापित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम आज चुपचाप फुटबॉल प्रतिभाओं की एक अनोखी नर्सरी बनकर उभरा है। यह आश्रम छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित है और राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 250 किलोमीटर दूर है। इसका प्रभाव…
