Author: tarun sardar

जमालपुर/कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूसरे चरण के मतदान से पहले जमालपुर में एक रैली के दौरान सत्ताधारी दल पर तीखा राजनीतिक हमला बोला और उन पर जमकर कटाक्ष किए। अमित शाह ने कहा कि, पहले चरण में, ममता दीदी का एक भी गुंडा बाहर नहीं निकला, और आज भी मैं ममता के गुंडों को चेतावनी दे रहा हूं कि 29 तारीख को वे भी अपने घरों से बाहर न निकलें… अगर वे बाहर निकले, तो 4 तारीख को हम उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 5 तारीख को भाजपा…

Read More

नई दिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता राम माधव पर अमेरिका में एक पैनल चर्चा के दौरान की गई उनकी टिप्पणियों को लेकर तीखा हमला बोला और उन्हें संगठन के असली स्वरूप का परिचायक बताया. गांधी ने आरएसएस पर राष्ट्रीय सरेंडर संघ होने का आरोप लगाया और संघ को फर्जी करार दिया. एक एक्स पोस्ट शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, राष्ट्रीय सरेंडर संघ. नागपुर में फर्जी राष्ट्रवाद. अमेरिका में पूरी तरह से चाटुकारिता. राम माधव ने तो बस संघ का असली चेहरा ही सामने ला दिया है.…

Read More

नई दिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने पद संभालने के एक दिन बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर लाहिड़ी की पीएम से यह पहली मुलाकात है. ऐसे समय में जब भारत एक मुश्किल वैश्विक आर्थिक माहौल से जूझ रहा है, लाहिड़ी, जिन्हें शुक्रवार को सरकार के सबसे बड़े पॉलिसी थिंक टैंक का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था. आज नई दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की, जिससे उनके कार्यकाल की शुरुआत का संकेत मिला. हालांकि बैठक में क्या कुछ हुआ इसकी कोई…

Read More

कोलकाता,25 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर्स) की नियुक्ति की घोषणा की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक सूत्र के अनुसार, ये सभी 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक दूसरे राज्यों से बुलाए गए हैं। इनकी नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य दूसरे चरण में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या तनाव की स्थिति न बने।…

Read More