Author: tarun sardar
ढाका, 12 मई। पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भूमि हस्तांतरित का आदेश दिया है, जिस पर बांग्लादेश का बयान आया है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार एम हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश कांटेदार तारों से भयभीत नहीं है और अगर सीमा पर हत्याएं जारी रहती हैं तो वह चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश बातचीत जारी रखेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से बात करते हुए कबीर ने कहा, बांग्लादेश कांटेदार तारों से नहीं…
इस्लामाबाद, 12 मई। अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध में पाकिस्तान दोहरी भूमिका निभा रहा था। वह एक तरफ मध्यस्थता करा रहा था और दूसरी तरफ ईरान के विमानों को हमलों से बचा रहा था। यह खुलासा सूत्रों ने किया है, जिसने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान ने युद्ध के बीच, चुपचाप ईरानी सैन्य विमानों को अपने हवाई अड्डों पर खड़े होने की अनुमति दी थी ताकि उन्हें अमेरिकी हवाई हमलों से बचाया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पाकिस्तान के अलावा उसके पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी विमान खड़े किए थे। हालांकि, यह स्पष्ट…
नईदिल्ली, 12 मई। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ ढाका के शेर-ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में शानदार अर्धशतकीय पारी (56) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक रहा। पारी का 50वां रन बनाते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन भी पूरे हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले बांग्लादेश के केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं। आइए उनके आंकड़े जानते हैं। बांग्लादेश को अपनी दूसरी पारी में 15 रन के कुल स्कोर पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी…
नईदिल्ली, 12 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। धर्मशाला में हुए मैच में जीत के लिए मिले 211 रन के बड़े लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में हासिल किया। रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत में माधव तिवारी की अहम भूमिका रही, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने जब 170 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट खोया, तब माधव क्रीज पर आए। उन्होंने 8 गेंदों में 2…
नईदिल्ली, 12 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है. एक ही मैच में आरसीबी के दो-दो लोगों पर जुर्माना लगाकर बीसीसीआई ने कड़ा संदेश दिया है. ये दोनों जुर्माना मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 मई को हुए मैच के दौरान अंपायर से बहस और डगआउट से अश्लील इशारा करने पर लगाया गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटर टिम डेविड पर मैच के दौरान डगआउट से मिडिल फिंगर दिखाने पर सजा दी गई है. डेविड पर ये एक्शन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया. क्योंकि ये हरकत मैच के…
नईदिल्ली, 12 मई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने धर्मशाला में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से मात दे दी है. 211 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने कप्तान अक्षर और मिलर के अर्धशतक की बदौलत 19 ओवर में ही 7 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. अक्षर ने 30 गेंद में 56 और डेविड मिलर ने 28 गेंद में 51 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आखिर में आशुतोष ने 10 गेंद में 24, माधव तिवारी 8 गेंद में 18 और आकिब नबी ने 2 गेंद में 10 रन बनाकर अपनी टीम को…
नईदिल्ली, 12 मई। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन धीरे धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. अब तक दस टीमों में से दो टीमें – मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स – प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. इस बीच भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2026 सीजन के फाइनलिस्ट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार भी फाइनल खेलेगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मैचों में अपनी सातवीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई है.…
नईदिल्ली, 12 मई। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चोट के कारण इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. लेकिन उनका खिलाडिय़ों के साथ प्रैक्टिस करना और ड्रेसिंग रूम शेयर करना फायदेमंद साबित हो रहा है. हाल ही में उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास की ज्वाइंट फास्टेस्ट फिफ्टी जड़ी, जिसका श्रेय उन्होंने धोनी की एक सलाह को दी. पिछली कुछ पारियों में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहने के बाद, उर्विल ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में धोनी के साथ हुई बातचीत ने उन्हें अपने…
