Author: tarun sardar
सियोल, 07 मई। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के एक बौद्ध मंदिर में पहली बार मानवरूपी रोबोट भिक्षु को पेश किया गया है। गाबी नाम का यह रोबोट बुद्ध जयंती समारोह से पहले आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ। रोबोट ने भिक्षुओं के साथ मंत्र पढ़े, लोगों को प्रणाम किया और सवालों के जवाब भी दिए। पारंपरिक भिक्षु वस्त्र पहने इस रोबोट को खास तौर पर युवा पीढ़ी को बौद्ध धर्म और आधुनिक तकनीक से जोडऩे के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 4 फुट ऊंचे इस रोबोट को चीन के यूनिट्री- जी1 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कार्यक्रम के…
वाशिंगटन/तेहरान,07 मई। अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक अहम सहमति बनने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को धीरे-धीरे खत्म करने और समुद्री यातायात को दोबारा शुरू करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से ही होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है। सूत्रों ने बताया, होर्मुज जलडमरूमध्य को धीरे-धीरे फिर से खोलने के बदले में अमेरिकी नाकाबंदी में ढील देने के संबंध में समझौते हो गए हैं। आने…
नईदिल्ली,07 मई। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 27 मई से आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौता टेस्ट खेलना है। इसके बाद कीवी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4 जून से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। इन दोनों सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा की है। काइल जैमीसन और विल ओरूर्के की दोनों टीमों में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम (आयरलैंड और इंग्लैंड): टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क (सिर्फ आयरलैंड के लिए), डेवोन कॉनवे, जैक फोल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के,…
नईदिल्ली,07 मई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान किया है। सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 2 जून और तीसरा वनडे 4 जून को लाहौर में आयोजित होगा। ऑस्ट्रेलिया 2022 के बाद पहली बार पाकिस्तान में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलने आएगी। पिछली बार पाकिस्तान ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने मार्च-अप्रैल 2022 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज…
नईदिल्ली,07 मई। एशियन गेम्स से कुछ ही महीने पहले, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए नए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किए हैं. जिससे अनुभवी पहलवान विनेश फोगाट के लिए एशियन गेम्स में भाग लेने के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं. दरअसल डब्ल्यूएफआई ट्रायल्स के लिए नए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल्स में सिर्फ 2025 और 2026 की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले पहलवान ही हिस्सा ले सकते हैं. इस क्राइटेरिया के अनुसार विनेश फोगाट, जो हरियाणा में कांग्रेस की विधायक भी हैं, ट्रायल्स में…
नईदिल्ली,07 मई। पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे घरेलू क्रिकेट जगत में शोक और दुख की लहर दौड़ गई है. गिल ने अपने करियर के दौरान छह फर्स्ट-क्लास मैचों में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और भारतीय अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रहे. इसके अलावा वो इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का भी हिस्सा थे. अमनप्रीत सिंह गिल एक शानदार तेज गेंदबाज थे. विराट कोहली, सौरभ तिवारी और मनीष पांडे जैसे खिलाडिय़ों के साथ, उन्होंने 2007 में श्रीलंका में हुई अंडर-19 ट्राई-सीरीज में भारत…
नईदिल्ली,07 मई। इंडियन प्रीमियर लीग के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल में खेले गए मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी. मैच के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के कारणों पर खुल कर बात की और कहा कि खराब फील्डिंग की वजह से आज के मैच में हम अपनी पकड़…
नईदिल्ली,07 मई। हैदराबाद के उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 49वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया. हाई-स्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग उन्हें भारी पड़ी. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन, दोनों के कैच टपकाना पंजाब को अंतत: बहुत महंगा पड़ा. इस जोड़ी ने अपनी महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारियों का पूरा फायदा उठाया, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद एक विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही और अंतत: मैच पर पूरी तरह से अपना नियंत्रण बना लिया. पहले बल्लेबाजी…
