Login
Author: tarun sardar
प्रयागराज,15 नवंबर (आरएनएस)। आज उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान प्रयागराज का चुनाव हुआ। जिसमें ओपी दुबे एक बार फिर अध्यक्ष के रूप में चुने गए। ओपी दुबे की टीम में उपाध्यक्ष के पद पर अशोक निगम, महासचिव के पद पर शुभ नारायण, सचिव प्रथम के पद पर सुशील कुमार मिश्रा तथा सचिव द्वितीय के पद पर संतोष कुमार मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार ओझा को चुना गया। मतदान 10:00 बजे के बजाय 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें ओमप्रकाश दुबे को अपने प्रतिद्वंदी जयप्रकाश शुक्ला के 288 मत के सापेक्ष 492 वोट। अशोक निगम को अपने…
प्रयागराज,15 नवंबर (आरएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के नेता बिहार में मिली जीत पर फूले नहीं समा रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद तो जश्न मना ही दूसरे दिन भी पार्टी नेता जश्न मनाने निकल पड़े। शनिवार को झुंसी के अनवर मार्केट पर बिहार चुनाव की जीत की खुशी मनाई गई। महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद के नेतृत्व में पटाखा फोड़ कर मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर मोहम्मद अख़्तर, मो. आजम कुरैशी, जुबैर अहमद, महानगर संगठन मंत्री सैय्यद इरशाद आलम, महानगर उपाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद अंसारी, एजाज़ अहमद नक़वी महानगर उपाध्यक्ष ने आतिशबाजी करते हुए लड्डू बांटे। यहां…
कुत्तों ने मिट्टी खोदी तो नजर आई लाश, सिर और चेहरे पर चोट के निशाने प्रयागराज ,15 नवंबर (आरएनएस)। थरवई थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर उसका शव दफना दिया गया। शनिवार को कुत्तों ने मिट्टी खोद दी तो युवती का हाथ और आधा शरीर बाहर नजर लगा। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। युवती के सिर और चेहरे पर वार किया गया था। चेहरे पर वार की वजह से शिनाख्त करना मुश्किल है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव 3 से 4 दिन पहले दफनाया गया। युवती की लाश की खबर पाकर फोरेंसिक…
अयोध्या ,15 नवंबर (आरएनएस)। आगामी 23 नवंबर को अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने बताया कि 23 नवंबर दिन रविवार को प्रात: 9 बजे से रक्तदान शिविर बड़ा रामना देवकली रोड कोहिनूर पैलेस चैराहा पर आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर निर्मल खत्री पूर्व सांसद विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश उपाध्याय प्रथम महापौर अयोध्या विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जावेद अख्तर वरिष्ठ चिकित्सक तथा…
सोहावल-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत तीन दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन जन समाज इंटर कॉलेज दिगंबरपुर सोहावल अयोध्या में किया गया। पहले दिन एथलेटिक्स,वॉलीबाल,कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर,जूनियर,सब जूनियर वर्ग में किया गया। कार्यक्रम का प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राहुल पाठक व विशाल वर्मा, व्यायाम प्रशिक्षक अंकिता श्रीवास्तव,खेल अनुदेशक और पीआरडी जवान मौजूद रहे।
-जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देशन मे इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में जननायक बिरसा मुण्डा के जन्म दिन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय चैधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जननायक बिरसा मुंडा के सामाजिक सहयोग और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके द्वारा जल, जंगल धरती के लिए किए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। डॉ. राजेश सिंह जी ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि जननायक बिरसा मुंडा का समूचा जीवन सामाजिक कल्याण में बीता।…
-देश की बेटियों ने वर्ल्ड कप जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर चमकाया: रमेश यादव अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। संत समाज कल्याण, सुख और उत्थान का पथ प्रशस्त करते हैं। इसी भाव के साथ उत्पन्ना एकादशी के पुण्य अवसर पर संत अजय यादव ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की बेटियों के स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा की। संत अजय यादव ने संकल्प लिया कि परिक्रमा से अर्जित समस्त पुण्य भारतीय महिला टीम की सभी खिलाडिय़ों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत का कार्य सदैव समाज के हित में…
सोहावल-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। अपनी तमाम मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर उतरे लेखपाल संघ की शाखा सोहावल से जुड़े लेखपालों ने तहसील मुख्यालय पर तीन दिवसीय धरने की शुरूआत किया। शनिवार को धरने पर बैठे लेखपालों ने अपना ज्ञापन संपूर्ण समाधान दिवस पर आए एडीएम प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर मौजूद लोगों में संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुशील कुमार, मंत्री राहुल यादव,विशाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल यादव मंत्री, तरुण मिश्रा, उपमंत्री, लेखपाल विजय निषाद, बाबादीन, अजीत यादव, विश्वनाथ यादव, दिनेश चैरसिया, शैलेंद्र दुबे, सूरज, उत्कर्ष, सुभाष, अंजली, मानवेन्द्र, शिवानी, रोशनी, गंगावती, कृष्णा, गरिमा सिंह,…
-नैक मूल्यांकन के मानदंडों की तैयारी को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य सभागार में नैक मूल्यांकन के मानदंडों की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को नैक में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी टीमों को मानकों के अनुरूप प्रमाणित दस्तावेज तैयार करना होगा। सभी शैक्षिक गतिविधियों को विंदुवार प्रेजेंटेशन में रखें। कुलपति ने एट्रीब्यूट 6 के प्रेजेंटेशन में स्टूडेंट्स काउंसलिंग, मेडिटेशन, स्टूडेंटस मॉनिटरिंग, ट्रेनिंग फेसिलिटी, साइकोजिकल प्रेजेंटेशन जैसे मानदंडों को परखा और उसमें आवश्यक…
सोहावल-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर कुल 109 शिकायतें आयी। जिसमें से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में हुए दिवस पर उप जिलाधिकारी सविता देवी तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह मुख्य रूप से सुनवाई के लिए मौजूद रहे। केवल फर्ज अदायगी भर हुए इस दिवस पर मौजूद अन्य लोगों में संबंधित विभागों के कर्मचारी, राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
