Author: tarun sardar

लखनऊ,22 नवंबर (आरएनएस)। के अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सुनारन बाग मंदिर, सेक्टर-बी की रहने वाली 25 वर्षीय प्रीति पत्नी सुमित कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह करीब 6:16 बजे परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जाँच में पाया गया कि प्रीति ने मकान के टिन शेड में लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी…

Read More

लखनऊ,22 नवंबर (आरएनएस)। नगराम थाना क्षेत्र के वजगिहा गांव में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गाँव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आधी रात के सन्नाटे में अचानक रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई देने लगीं।घटना की जानकारी देने वाले रामजीत पुत्र अवधराम, निवासी वजगिहा, ने बताया कि 22 नवंबर की रात करीब 1 बजे उन्होंने अपने चचेरे भाई अजय उर्फ मंजनू के घर से जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनते ही वे और मोहल्ले के अन्य लोग घबराकर घर की ओर दौड़े।…

Read More

लखनऊ,22 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा लक्ष्य तय करते हुए ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिया है कि एक करोड़ ‘लखपति दीदीÓ तैयार करने की ठोस योजना जल्द बनाई जाए। शुक्रवार देर शाम 7-कालिदास मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए क्रांतिकारी कदम उठाने होंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो स्वयं सहायता समूह खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ा उत्पादन कर रहे हैं, उनकी जिलावार सूची तैयार की जाए और उन्हें…

Read More

*शिक्षा विभाग को कार्यवाही के लिये भेजा पत्रक हलिया, मीरजापुर ,22 नवंबर (आरएनएस)। स्थानीय विकासखंड के विशेष प्रगणन पुनरिक्षण के दौरान शनिवार को खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी को चार बीएलओ अनुपस्थित पाए जाने तथा कार्य में सिथिलता व मोबाइल स्वीच आफ मिलने पर शिक्षा विभाग को कार्यवाही के लिये पत्रक भेजा है कल तक आनलाइन फिडिंग नहीं होने पर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्यवाही होने की बात बीडीओ ने कहा है वही इस कार्यवाही से हडकंप मचा हुआ है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सिकटा गांव में कार्यरत बीएलओ हरिनारायण, बीरपुर में श्रीराम, सहजी…

Read More

लखनऊ,22 नवंबर (आरएनएस)। शहर में पालतू कुत्तों के लाइसेंस संबंधी नियमों के पालन को लेकर नगर निगम लखनऊ ने अब पूरी दृढ़ता के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार तड़के जोन-7 अंतर्गत इंदिरानगर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सुबह 6:30 बजे नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण विभाग की टीम ने प्रारंभ की। अभियान में प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वाड और निगम के कर्मचारी अभिनव भारती, फुरकान, शिवेक, रामकुमार तथा उपाध्याय मौजूद रहे।अभियान के दौरान कई स्थानों पर बिना लाइसेंस पालतू कुत्ते रखने के मामले सामने…

Read More

*रूपए नहीं देने पर घर से उठा लेने जाने की धमकी पर डरी सहमी महिला पहुंची थाने हलिया, मीरजापुर,22 नवंबर (आरएनएस)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट खरका गांव निवासी आशा कार्यकर्ता रंजना देवी को शनिवार दोपहर एक बजे के करीब क्राइम ब्रांच के नाम पर एक व्यक्ति ने फोन किया और रंजना देवी से साढ़े पांच हजार रुपए भेजने के लिए कहा। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने आशा कार्यकर्ता को साढ़े पांच हजार रुपए नहीं भेजने पर घर से एक घंटे के भीतर उठा ले जाने की धमकी दी। क्राइम ब्रांच के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई…

Read More

*संत किसी दल के नहीं होते, वे भगवान के होते हैं : भावानंद महाराज मीरजापुर,22 नवंबर (आरएनएस)। लालगंज तहसील क्षेत्र के जयकर परमहंस आश्रम में गुरुवार को सत्संग और कथा का माहौल ऐसा रहा कि सुबह से ही श्रद्धालु संतवाणी सुनने उमड़ पड़े। भक्ति, भजन और आध्यात्मिक चर्चा के बीच भावानंद महाराज ने जीवन, अनुशासन और ज्ञान पर विस्तार से उपदेश दिया। महाराज ने कहा कि जीवात्मा को हंस इसलिए कहा गया है कि वह सार को ग्रहण कर सकता है और व्यर्थ को छोड़ सकता है। उन्होंने बताया कि मनुष्य के चेतन में दो प्रमुख दोष, मोह और अहंकार…

Read More

ड्रमंडगंज, मीरजापुर,22 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां की तहरीर पर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में तैनात लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार पटेल के विरुद्ध शुक्रवार की देर रात छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां ने शुक्रवार शाम को थाने में तहरीर देकर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में तैनात लैब टेक्नीशियन पर जांच के नाम पर बेटी के साथ छेडख़ानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।दी गई तहरीर में युवती की मां ने आरोप लगाया था कि…

Read More

*जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है प्रयास मडि़हान, मीरजापुर,22 नवंबर (आरएनएस)। जनपद को टीबी मुक्त श्रेणी में लाने के प्रयास क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर 2025 शनिवार को पुन: विभागीय टीम द्वारा विकास खंड राजगढ़ क्षेत्र के बाबा सिद्धनाथ इंटर कॉलेज जौगढ़ के प्रांगण में उपस्थित छात्रों को टीबी एवं एचआईवी जैसे गंभीर रोग के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर…

Read More

मीरजापुर,22 नवंबर (आरएनएस)। तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडे के अध्यक्षता में थाना परिसर में समाधान दिवस संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष बचे हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु तहसीलदार ने राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। फरियादियों द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से अध्ययन करते हुए तहसीलदार दीक्षा पांडे ने क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर मामले को गंभीरता से परख करते हुए निस्तारण करने का निर्देश दिया। शेष बचे हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस…

Read More