सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग जाने वाले रूट पर भारी बारिश से टूटा पुल, पहाड़ खिसकने से हाईवे पर फंसे सैकड़ों पर्यटक19/06/2026 - 6:54 PM
(कोण्डागांव)जिला पंचायत सीईओ ने बड़ेकनेरा में बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण ०स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और प्रभावी बनाने दिए निर्देश कोण्डागांव,19 जून (आरएनएस)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में स्थापित बायोगैस संयंत्र का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, गोबर की उपलब्धता, गैस उत्पादन एवं उपयोग की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान भोई ने जनपद पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को बायोगैस संयंत्र की निरंतर क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में गोबर की नियमित उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बायोगैस संयंत्र न केवल स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम भी है।उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए प्रत्येक घर एवं सामुदायिक स्तर पर गीले, सूखे, घरेलू जोखिमयुक्त तथा स्वच्छता अपशिष्ट के पृथक्करण हेतु चार प्रकार के डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन तथा स्रोत स्तर पर अपशिष्ट पृथक्करण सुनिश्चित करने पर बल दिया।जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, जैविक अपशिष्टों के बेहतर उपयोग तथा ग्राम पंचायतों को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। ००००19/06/2026 - 6:54 PM
(कोंडागांव) संभागीय कार्यालय विद्युत विभाग कोंडागांव में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम संबंधी जागरूकता बैठक आयोजित19/06/2026 - 6:52 PM
छत्तीसगढ़ “समाधान सेल” की एक कॉल और खैरताल में पकड़ा गया शराब कोचिया, 36 पाव देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार By HD MAHANT29/03/2026 - 4:01 PM3
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार पुलिस का डिजिटल अभियान: ई-साक्ष्य-ई-समंस से जांच होगी और सख्तBy HD MAHANT27/03/2026 - 7:15 PM3
छत्तीसगढ़ गिरौदपुरी में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से आग का तांडव, 10 दुकानें जलकर खाकBy HD MAHANT27/03/2026 - 11:08 AM4
छत्तीसगढ़ स्कूलों में बढ़ती चुनौतियों पर सख्त रुख, पुलिस-प्राचार्य बैठक में तय हुई नई रणनीतिBy HD MAHANT17/03/2026 - 7:04 PM2
छत्तीसगढ़ गार्ड रूम में घुसकर मारपीट, धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तारBy HD MAHANT17/03/2026 - 5:01 PM6
छत्तीसगढ़ घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 19 वर्षीय युवती, इलाके में सनसनीBy HD MAHANT15/03/2026 - 3:08 PM14
छत्तीसगढ़ समाधान सेल” की सूचना पर पलारी पुलिस का एक्शन, बस स्टैंड के पास सट्टा लिखते दो सटोरिये रंगे हाथ गिरफ्तारBy HD MAHANT15/03/2026 - 3:02 PM3